फिल्म क्रांतिवीर से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले मंझे हुए एक्टर नाना पाटेकर की एक्टिंग का हर कोई कायल है। आज भी लोग उन्हें उनकी एक्टिंग की वजह से ही जानते हैं। नाना अपनी हर फिल्म में बहुत ही साधारण लुक में नजर आते हैं। लेकिन अब बात करेंगे उनके बेटे की...जो दिखने में नाना से भी ज्यादा साधारण है..
अभिनेता नाना पाटेकर के बेटे का नाम मल्हार पाटेकर है और वह भी अपने पिता की तरह एक साधारण जीवन जीते हैं। हालांकि बॉलीवुड में स्टार किड्स अकसर लाइमलाइट में बने रहते हैं लेकिन मल्हार इस सब चीजों से बहुत दूर रहते हैं।
यहां तक कि मल्हार सोशल मीडिया के भी आदि नहीं हैं, इसलिए उनके बारे में लोगों को बहुत कम जानकारी है। मल्हार को अपने परिवार के साथ वक्त बिताना ज्यादा बेहतर लगता है। अगर देखा जाए तो मल्हार साधारण जीवन जीने में अपने पिता से भी चार कदम आगे हैं।
फोटोज में देख सकते हैं दोनों में बाप-बेटे का रिश्ता कम और दोस्ती का ज्यादा है। बता दें कि मल्हार अपने पिता को ही अपनी सच्चा दोस्त मानते हैं।
वहीं, अपनी अदाकारी से नाना पाटेकर ने फिल्म जगत में एक अलग पहचान बनाई हुई है। नाना फिल्मों में आने से पहले इंडियन आर्मी में नौकरी कर चुके हैं। वह आज बॉलीवुड के बड़े एक्टर्स की लिस्ट में आते हैं लेकिन फिर भी वह एक बेहद साधारण जिंदगी जीते हैं।