फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी की 'नागिन' ने भी दिए शादी के संकेत, अक्षय के साथ करने वाली हैं रोमांस

Sun, 03 Dec 2017 12:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास Updated Sun, 03 Dec 2017 12:03 PM IST
विज्ञापन
actress mouni roy and mohit raina may get marry soon
mouni roy, mohit raina
लगता है इन दिनों टीवी और बॉलीवुड में शादियों का दौर चल रहा है। पहले जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे और जहीर खान ने शादी की। फिर टीवी एक्ट्रेस आश्का गोरडिया, इशिता दत्ता भी शादी के बंधन में बंधे, वहीं अब खबर है कि एक और मशहूर एक्ट्रेस जल्द ही शादी करने वाली हैं।


पढ़ें: Bigg Boss की एक्स कंटेस्टेंट ने NRI से की शादी, देखें Inside Pics
 
actress mouni roy and mohit raina may get marry soon
Aashka Goradia-Brent Goble

दरअसल, टीवी एक्ट्रेस आश्का गोरडिया ने अपनी मंगेतर ब्रेंट गोबले से क्रिश्चन वेडिंग की। इस शादी में आश्का के करीबी दोस्त मौनी रॉय, कविता कौशिक और अबीगेल पांडे पहुंचे। क्रिश्चन शादी के दौरान परंपरा होती है कि दुल्हन शादी की रस्में निभाते हुए फूलों का गुलदस्ता उन लड़कियों की ओर फेंकती हैं जिनकी शादी नहीं हुई है। जो लड़की वह फूलों का गुलदस्ता पकड़ती है, माना जाता है उस लड़की की जल्द ही शादी होगी।

actress mouni roy and mohit raina may get marry soon
Aashka Goradia

अंदाजा लगाइए, आश्का गोरडिया की शादी में वो फूलों का गुलदस्ता किसने पकड़ा होगा। जी हां, तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि वो गुलदस्ता आश्का की दोस्त और टीवी एक्टर मौनी रॉय ने पकड़ा। जिसके बाद मौनी ने कहा, 'अच्छा ठीक है, मेरी शादी जल्दी हो सकती है और तुम लोगों में से भी किसी की शादी हो सकती है क्या।' फिर क्या था वहां पर मौजूद सभी लोगों ने मौनी रॉय को छेड़ना शुरू कर दिया है। अब देखना है कि मौनी रॉय और उनके ब्वॉयफ्रेंड मोहित रैना कब शादी करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
actress mouni roy and mohit raina may get marry soon
Aashka Goradia-Brent Goble

मौनी ने आश्का गोरडिया की शादी के दौरान ब्लू कलर का लॉन्ग गाउन पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। उनके साथ अदा खान भी नजर आईं। फिलहाल मौनी रॉय फिल्मों में व्यस्त हैं। मौनी रॉय अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' कर रही हैं। 

विज्ञापन
actress mouni roy and mohit raina may get marry soon
Aashka Goradia

आश्का गोरडिया ने मंगेतर ब्रेंट गोबले से क्रिश्चन वेडिंग की। इस खास मौके को और खास बनाने के लिए उन्होंने ने अपनी मदर इन-लॉ का ही वेडिंग गाउन पहना था। व्हाइट वेडिंग गाउन में जिसने भी आश्का को देखा वो सिर्फ देखता रह गया। क्रिश्चन वेडिंग के अलावा आश्का और ब्रेंट गुजराती रीति-रिवाज से भी धूमधाम से शादी करने वाले हैं। पिछले दिनों शादी से पहले आश्का अपनी सहेलियों के साथ बैचलरेट पार्टी भी एन्जॉय करती नजर आयी थी। 
 

 

A night to remember..craziness unlimited..aashu's bachelorette..girls night out..one week to go..my aashu to become a dulhan.. cnt wait #aashubrentkishadi #Breshaweds#Firangibaarat..🎉🎉🥂🥂🎊🎊🎊

A post shared by Juhi Parmar (@juhiparmar14) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed