टीवी सीरियल 'नागिन' फेम एक्ट्रेस आशका गोरडिया ने शादी के बाद हाथों में मेहंदी रचाई और उन्हें हल्दी लगाई गई। संगीत सेरिमनी में इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां पहुंचीं और सबने उनके एनआरआई पति ब्रेंट गोबले के साथ बॉलीवुड गानों पर जमकर ठुमके लगाए।
शादी के बाद हुई टीवी एक्ट्रेस की हल्दी और मेहंदी सेरिमनी, बॉलीवुड गाने पर जमकर नाचा फिरंगी पति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशका गोरडिया और ब्रेंट गोबले ने 1 दिसंबर को ईसाई रीति रिवाजों से शादी कर ली है। अब वे रविवार को हिन्दू रस्मों से दोबारा शादी के बंधन में बंधेंगे। मेहंदी के फंक्शन के लिए आशका ने गुलाबी और हरे रंग का लहंगा पहना। वहीं ब्रेंट नेवी ब्लू रंग की शेरवानी में नजर आए।
आशका की शादी में सबसे ज्यादा मौज मस्ती उनकी 'नागिन' को-एक्ट्रेस मॉनी रॉय और अदा खान ने किया।
A post shared by 💖Shivsha my heartbeat💖 (@tanishka.mr.ak.arnii) on
मेहंदी की तरह शादी में भी आशका गुलाबी और हरे रंग का लहंगा पहनेंगी। आशका के लहंगे को डिजाइनर अर्चना कोचर ने तैयार किया है जिसमें जरी का खास काम किया गया है। इसके साथ ही लटकन उनके लहंगे को काफी अट्रैक्टिव लुक दे रही है जिसे लहंगे के रंग से ही मैच किया गया है।
'कुसुम' सीरियल से टीवी पर अपनी एक्टिंग की शुरुआत करने वाली आशका की ब्रेंट से मुलाकात अमेरिका में हुई थी। कुछ सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद पिछले साल दिसंबर में दोनों ने सगाई की थी।
पढ़ें: Bigg Boss की एक्स कंटेस्टेंट ने NRI से की शादी, देखें Inside Pics