पूर्व विश्व सुंदरी और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या रॉय बच्चन की खूबसूरती और प्रतिभा के लाखों-करोड़ों दीवाने हैं। ऐश्वर्या की सुंदरता के पीछे तो हर कोई दिल हार जाता है। उन्हे देखकर लोग कहते हैं कि यूं तो हमने लाख हसीं देखे हैं तुमसा नहीं देखा...। हालांकि मराठी टेलीविजन एक्ट्रेस मानसी नाइक की तुलना ऐश्वर्या राय से की जाती है। बता दें कि पिछले साल एक्ट्रेस मानसी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस ने उन्हें ऐश्वर्या राय बच्चन की कार्बन कॉपी बताया था।
2 of 5
मानसी नाइक, ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : Instagram
मानसी नाइक एक्टिंग के साथ साथ डांसिंग और स्टेज परफॉर्मेंस भी करती हैं। उनके कई मराठी गाने काफी मशहूर भी हैं। रिक्शावाला और बाई वाड्यार जैसे गानों के लिए उन्हें खूब पसंद किया गया था। बता दें कि मानसी उस वक्त सबसे ज्यादा सुर्खियों में आ गई थी जब उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे और उन्हें ऐश्वर्या राय की हमशक्ल बताया गया था।
3 of 5
मानसी नाइक
- फोटो : Instagram
मानसी नाइक की आंखे और होंठ बिल्कुल ऐश्वर्या राय की तरह मिलते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि मानसी ऐश्वर्या की कार्बन कॉपी लगती हैं। वहीं मानसी खुद भी ऐश्वर्या के गानों पर ही डांस करते हुए वीडियो साझा करती हैं।
4 of 5
मानसी नाइक
- फोटो : Instagram
बता दें कि मानसी मराठी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं। उनकी फिल्म 'मर्डर मिस्ट्री' को काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा 'टारगेट', 'कुटुंब', 'एकता-एक पावर' जैसी फिल्मों में भी उनके काम की काफी तारीफ की गई। मराठी टीवी सीरियल 'चार दिवस सासुचे' में मानसी के प्रियंका के किरदार को काफी पसंद किया गया था।
5 of 5
मानसी नाइक
- फोटो : Instagram
गौरतलब है कि मानसी ने 20 जनवरी 2021 को बॉक्सर प्रदीप खरेरा से महाराष्ट्रियन रीति रिवाज से शादी रचाई है।दोनों एक दूसरे को एक साल से डेट कर थे। गौरतलब है कि शादी के दिन भी मानसी का लहंगा ऐश्वर्या राय के जोधा वाले लहंगे से प्रभावित लग रहा था। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। बता दें कि मानसी जहां एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार हैं तो वहीं उनके पति प्रदीप खरेरा हरियाणा के पेशेवर मुक्केबाज खिलाड़ी हैं। वो डब्ल्यूबीसी एशियन टाइटल चैंपियन जीत चुके हैं।