फिल्म 'पद्मावत' को लेकर हो रहे भारी विरोध के बीच दीपिका पादुकोण ने अपनी एक बात शेयर की है। फिल्म में दीपिका ने रानी पद्मिनी का किरदार निभाया है और इसी को लेकर उन्होंने अपने मन की बात बाहर निकाली है...
पहले आपको बता दें कि फिल्म में किरदार निभाने वालें सभी एक्टर्स ने बहुत ही मेहनत की है। दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'पद्मावत' को लेकर दिए एक इंटरव्यू में दीपिका ने कहा कि , 'मैं फिल्म खत्म होने तक पद्मिनी नहीं बन सकती थी ये मेरे लिए बहुत ही मुश्किल भरा काम था। जैसे ही सेट पर फिल्म से जुड़ा मेरा काम खत्म होता है और जैसे ही मैं गाड़ी में बैठती हूं, मैं उस दिन निभाए किरदार से अपने आपको अलग कर लेती हूं और मैं अपने आप से या असल दीपिका पादुकोण को कभी भी नहीं खोना चाहती। ताकि मैं आगे जो भी करूं उसमें ताजापन लेकर आ सकूं।
दीपिका ने आगे कहा कि 'मैं कुछ ऐसे कलाकारों को भी जानती हूं जोकि किरदार के साथ एक लंबे समय तक रह सकते हैं जबकि मेरा तरीका ऐसा नहीं है। मेरा मानना है कि उस दिन के लिए आप उस किरदार में रहो और पैकअप होते ही उससे अपने आपको अलग कर लो। इससे जब मैं दोबारा सेट पर जाती हूं तो तरोताजा होकर जा पाती हूं।'
फिलहाल फिल्म की रिलीजिंग को लेकर करणी सेना भारी विरोध कर रही है। यहां तक कि फिल्म विरोधियों ने सरकारी संपत्ति को भी गहरा नुकसान पहुंचाया है। वहीं, सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को जयपुर में ना आने की धमकी दी गई है।
बता दें कि भारी विरोध के बीच फिल्म 'पद्मावत' 25 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म में महारावल रतन सिंह की भूमिका शाहिद कपूर ने निभाई है। जबकि रणवीर सिंग अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में नजर आएंगे।