'बिग बॉस' का फिनाले जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे कंटेस्टेंट्स के समर्थन में सितारें आगे आ रहे हैं। 'बिग बॉस' के घर में रुबीना दिलैक काफी अच्छा खेल रही हैं और लोग उन्हें विजेता के रूप में देख रहे हैं। इतना ही नहीं फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स भी उनके समर्थन में आगे आ रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने रुबीना दिलैक की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए उनके लिए कुछ खास लिखा है। बिपाशा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
2 of 5
रुबीना दिलैक
- फोटो : Instagram: @rubinadilaik
एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने रुबीना दिलैक की फोटो पोस्ट की है। इसके साथ ही उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, बिग बॉस 14 देखा, यह लड़की ‘रुबीना दिलैक’ क्या स्ट्रांग लड़की है। इसे जरूर जीतना चाहिए। उसे मेरी बहुत शुभकामनाएं। बिपाशा की पोस्ट का मतलब साफ है कि एक्ट्रेस रुबीना को सपोर्ट कर रही हैं।
3 of 5
रुबीना दिलैक
- फोटो : Instagram
बता दें कि बिपाशा से पहले भी कई सितारें रुबीना को सपोर्ट में आगे आ चुके हैं। जिसमें काम्या पंजाबी, अमित टंडन समेत कई सेलेब्स का नाम शामिल हैं। इसके अलावा अभिनव शुक्ला ने भी 'बिग बॉस' के घर से बाहर होने के बाद एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने फैंस से रुबीना को सपोर्ट करने की बात कही।
4 of 5
अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक
- फोटो : instagram: colorstv
अभिनव ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'यार आप सबने तो कमाल ही कर दिया इतना सपोर्ट करके। मुझे तो आइडिया ही नहीं था अंदर। आप सब दिन रात मेरे सपोर्ट में लगे हुए हैं। मेरे दोस्त, इंडस्ट्री में मेरे दोस्त, स्कूल फ्रेंड्स, कॉलेज फ्रेंड्स और फैमिली। अब आपको शेरनी रुबीना को सपोर्ट करना है। वह घर के अंदर अपनी जंग लड़ रही हैं। उन्हें सपोर्ट करना है।'
5 of 5
रुबीना दिलैक और निक्की तंबोली
- फोटो : Instagram
तो वहीं हाल ही में 'बिग बॉस' के घर में 'टिकट टू फिनाले' टास्क चल रहा था, जिसमें पारस ने रुबीना दिलैक को विनर घोषित किया था। लेकिन रुबीना दिलैक सजा के तौर पर पहले ही नॉमिनेट थीं, इसलिए बिग बॉस ने उनसे कहा कि वो तो फाइनल्स में जाने में के लिए सुरक्षित नहीं हो सकतीं, लेकिन वो किसी ऐसे सदस्य का नाम ले सकती हैं, जिन्हें वो अपनी जगह फाइनल में भेजन चाहती हैं। इसपर रुबीना ने निक्की तंबोली को फाइनल्स में भेज दिया है।