फिल्म 'बाहुबली' से दुनियाभर में रातोंरात स्टार बनने वाली साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सुपरहिट अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हैं। उनकी कुछ खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं जो सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही हैं। ये सभी तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई हैं।
2 of 5
bollywood
- फोटो : sovial media
बीती फिल्म 'भागमती' में नजर आईं अभिनेत्री तस्वीरों में न्य्टूनिस्ट ल्यूक कॉन्टिहो संग बैठी दिख रही हैं। सफेद पोशाक में अनुष्का अपनी खूबसूरती से गजब ढा रही हैं। ल्यूक ने बताया कि वह अनुष्का संग किसी स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम करने जा रहे हैं। इसलिए इन तस्वीरों के जरिए एक संदेश छोड़ना है। उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में इस बात की जानकारी भी दी है।
3 of 5
bollywood
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने लिखा ' हम जल्द ही कुछ नया लेकर आ रहे हैं, हमारा मिशन देश के लोगों के स्वास्थ्य में सकारात्मक परिवर्तन लाना है, हमारा उद्देश्य केयर शब्द को लोगों की हेल्थ के साथ हर हाल में जोड़ना है।' अगर अनुष्का के वर्कफ्रंट की बात करें तो बता दें कि वह जल्द ही तमिल और बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन के साथ किसी फिल्म में नजर आएंगी।
इस फिल्म को हेमंत मधुकर डायरेक्ट करेंगे जो कि उनका डायरेक्शनल डेब्यू होगा। फिल्म को कोना वेंकट ने लिखा है और निर्माता भी वही हैं। एक इंटरव्यू में वेंकट ने बताया कि फिल्म में अनुष्का का रोल ऐसा होगा जो उनके करियर का सबसे अच्छा टर्निंग प्वाइंट साबित होगा।
इसके अलावा भी बात करें तो बता दें कि अनुष्का डायरेक्टर गौतम मेनन की फिल्म 'विन्नाथांडी वरुवाय्या 2' में लीड रोल करती दिखेंगी। गौरतलब है कि यह साल 2010 में आई फिल्म 'विन्नाथांडी वरुवाय्या' ही का सीक्वल होगी।