'बाटला हाउस' की शूटिंग पूरी होते ही फिल्म के लीड अभिनेता जॉन अब्राहम और निर्माताओं ने पूरी प्रोडक्शन टीम के साथ तस्वीरें शेयर कर खुशी जाहिर की है। गौरतलब है कि इसी साल 15 अगस्त के मौके पर रिलीज होने जा रही जॉन अब्राहम की 'बाटला हाउस' अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल' से टक्कर लेगी। इन दोनों बड़े स्टार्स की फिल्में एक ही दिन रिलीज हो रही हैं।
'बाटला हाउस' में जॉन एक पुलिस अफसर के रोल में हैं। जिसमें उनका नाम एसीपी संजीव यादव होगा। फिल्म की कहानी एक पुलिस ऑपरेशन पर आधारित है जो कई सालों से चर्चा में रही थी। बाटला हाउस में जॉन जबरदस्त एक्शन स्टंट भी करते दिखाई देंगे। सोशल मीडिया पर एक तस्वीरें शेयर करते हुए फिल्म के निर्माताओं ने इसकी घोषणा की है।
एक तस्वीर में जॉन अपनी पूरी फिल्म टीम के साथ हैं। बाटला हाउस की शूटिंग दिल्ली, जयपुर, मुंबई के अलावा लखनऊ और नेपाल में भी हुई है। बाटला हाउस को जॉन के अलावा भूषण कुमार, निखिल अडवानी मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर निखिल आडवाणी हैं। फिल्म में टीवी अभिनेत्री मृणाल ठाकुर फीमेल लीड हैं।
4 of 5
john abraham with Yamaha VMAX
रितेश शाह की लिखी इस फिल्म की कहानी 11 साल पहले हुए बाटला हाउस एनकाउंटर पर आधारित है। 19 सितंबर 2008 में आतंकियों के खिलाफ दिल्ली में बाटला हाउस एनकाउंटर को अंजाम दिया गया था। शूटआउट में आजमगढ़ के आतिफ और साजिद मारे गये थे। इस एनकाउंटर में इंस्पेक्टर मोहन शर्मा भी शहीद हो गए थे।
पिछले दिनों जॉन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से बाटला हाउस का एक पोस्टर लॉन्च करते हुए लिखा था कि वो 95 मिनट जिसका हल निकालने में 8 साल लग गए और हमेशा के लिए उसकी जिंदगी बदल गई। भारत की सबसे विवादित पुलिस की कहानी दिखेगी अब सिनेमा के पर्दे पर। जॉन की ये अपकमिंग फिल्म कहीं न कहीं बाटला हाउस एनकाउंटर की सच्चाई बयां करेगी।