Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म

Tue, 09 Feb 2021 11:51 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 09 Feb 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Actress Anita Hassnandani and Rohit Reddy blessed with a baby boy
Anita Hassanandani - फोटो : इंस्टाग्राम
टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी के घर में मंगलवार को किलकारी गूंज उठी। अनीता एक प्यारे से बेटे की मां बन गई हैं। पति रोहित रेड्डी ने अनीता के गर्भावस्था के दौरान की एक तस्वीर शेयर करते हुए यह खुशखबरी दी।
Trending Videos
Actress Anita Hassnandani and Rohit Reddy blessed with a baby boy
रोहित रेड्डी ने साझा की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम
अनीता और उनके पति रोहित रेड्डी अपने बच्चे को लेकर बहुत उत्सुक थे। बेटे के जन्म के बाद रोहित ने तुरंत अपने इंस्टग्राम हैंडल पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने गर्भवती अनीता की तस्वीर के साथ अंग्रेजी में कैप्शन लिखा- 'ओह ब्वॉय'।

 
Actress Anita Hassnandani and Rohit Reddy blessed with a baby boy
अनीता और रोहित - फोटो : इंस्टाग्राम
पोस्ट शेयर करने के बाद से रोहित और अनीत को बधाइ देने वालों का तांता लग गया है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Anita Hassnandani and Rohit Reddy blessed with a baby boy
anita hassanandani - फोटो : इंस्टाग्राम
मालूम हो कि अनीता हसनंदानी ने पिछले साल अक्तूबर महीने में यह गुड न्यूज साझा की थी कि वो मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर बताया था कि वो और रोहित पहले बच्चे के स्वागत के लिए तैयार हैं।

 
विज्ञापन
Actress Anita Hassnandani and Rohit Reddy blessed with a baby boy
anita hassanandani - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि एक्ट्रेस कई फिल्मों और टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। हालांकि, अनीता का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा, लेकिन वह टीवी इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ने में सफल रही हैं।  उन्होंने छोटे पर्दे पर कई पॉपुलर शो किए हैं, जिनमें ये हैं मोहब्बतें, कव्यांजली, क्योंकि सास भी कभी बहू थी और कसम से प्रमुख हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed