शोबिज की दुनिया में टिक पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। स्टार्स को अपनी एक्टिंग के अलावा अपने लुक्स और फिटनेस पर भी खासा ध्यान देना होता है। वहीं, इंडस्ट्री को लेकर कहा जाता है कि इसमें केवल यंगस्टर्स ही कमाल दिखा पाते हैं, और जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ती जाती है, उन्हें काम मिलना बंद हो जाता है। हालांकि, कुछ सितारों ने इस कहावत को झूठा साबित कर दिखाया है। इतना ही नहीं इन नामचीन हस्तियों ने 70 की उम्र पार ली है। बावजूद इसके भी इंडस्ट्री में इनका जलवा बरकरार है। आइए जान लेते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल हैं-
2 of 6
धर्मेंद्र
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री के हीमैन यानी धर्मेंद्र 87 वर्ष के हो गए हैं। बावजूद इसके भी उन्हें पर्दे पर जलवा बिखेरते देखा जा रहा है। एक्टर को कई रियलिटी शोज में बतौर गेस्ट पहुंचकर उसकी शोभा बढ़ाते देखा जाता है। वहीं, अब हीमैन एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। धर्मेंद्र जल्द ही आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगे। इसके अलावा उन्हें 'अपने-2' में भी देखा जाएगा।
3 of 6
नसीरुद्दीन शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह एक जमाने में आर्ट्स मूवी के किंग थे। एक्टर 72 वर्ष के हो गए हैं, बावजूद इसके भी उन्हें पर्दे पर धमाल मचाते देखा जा रहा है। नसीरुद्दीन ने कई कमर्शियल फिल्मों में भी बेहतरीन काम किया है। नसीरुद्दीन ने 50 की उम्र के बाद एक्टिंग में और दृढ़ता दिखाई। यही कारण है कि आज भी उनकी फिल्मों में अच्छी-खासी डिमांड है, और फैंस उन्हें पर्दे पर देखना काफी पसंद करते हैं।
Main Atal Hoon: पूरी हुई 'मैं अटल हूं' की शूटिंग, पोस्ट साझा कर पकंज त्रिपाठी बोले- यादगार रहेगा यह 'अटल' सफर
4 of 6
मिथुन चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
मिथुन चक्रवर्ती 73 वर्ष के हो गए हैं। इस उम्र में भी एक्टर अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। कई डांस रियलिटी शो को जज करने के बाद मिथुन बीते दिनों फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में नजर आए। मूवी में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। साथ ही क्रिटिक्स ने भी मिथुन को खूब सराहा।
Tejaswini Kolhapure: तेजस्विनी कोल्हापुरे की वजह से चमकी शेफाली शाह की किस्मत? एक्ट्रेस को आज भी है पछतावा
5 of 6
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की 80 की उम्र में भी अच्छी-खासी मांग है। एक्टर टेलीविजन के सबसे चर्चित क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की फ्रेंचाइजी को होस्ट करते हैं। इसके साथ ही वह एक से बढ़कर एक एड और फिल्मों में भी अपना जलवा बिखेर रहे हैं। अमिताभ को आने वाले दिनों में फिल्म 'प्रोजेक्ट के' में देखा जाएगा। इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में कुछ और बेहतरीन मूवीज भी हैं।
Khesari Lal Yadav: बीते 12 महीनों में खेसारी ने मारे इतने सिक्सर, इस फिल्म में विदेशी हीरोइन संग जमा रंग