फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tejaswini Kolhapure regrets letting go a TV show which Shefali Shah did Actress says I was scared

Tejaswini Kolhapure: तेजस्विनी कोल्हापुरे की वजह से चमकी शेफाली शाह की किस्मत? एक्ट्रेस को आज भी है पछतावा

Sat, 15 Jul 2023 02:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 15 Jul 2023 02:25 PM IST
सार

तेजस्विनी का कहना है कि उन्होंने यूं तो कई शो के लिए इनकार किया, लेकिन एक शो का उन्हें आज भी मलाल है। यह वह शो है, जिसने शेफाली शाह को स्टार बना दिया।

विज्ञापन
Tejaswini Kolhapure regrets letting go a TV show which Shefali Shah did Actress says I was scared
तेजस्विनी कोल्हापुरे-शेफाली शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री तेजस्विनी कोल्हापुरे चर्चित एक्ट्रेस में शुमार हैं। बीते दिनों वह नेटफ्लिक्स पर आई हंसल मेहता की 'स्कूप' में रंभा मां का रोल निभाती नजर आईं। तेजस्विनी का कहना है कि उनसे तमाम लोगों ने यह गुजारिश की है कि वे अब सिल्वर स्क्रीन से दूर न जाएं। खुद तेजस्विनी को भी इस बात का पछतावा है कि वह पर्दे पर लगातार एक्टिव नहीं रहीं, यह उनकी गलती है। तेजस्विनी ने हाल ही में यह स्वीकार किया है। उन्होंने कई शो रिजेक्ट किए, लेकिन एक शो का उन्हें भारी पछतावा आज तक है। आइए जानते हैं...

विज्ञापन


इस शो के बाद छोड़ दी टीवी इंडस्ट्री
तेजस्विनी का कहना है, 'फिल्मों से ब्रेक लेकर मैं बिल्कुल गुमनामी में ही चली गई। मैं इतने लंबे ब्रेक सिर्फ इसलिए लेती रही, ताकि अपने करियर को लेकर मन में चल रही ऊहापोह वाली परिस्थितियों का सामना कर सकूं। आज उसका मुझे पछतावा है। काश मैंने काम किया होता, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया'। बता दें कि तेजस्विनी के फिल्मी करियर की शुरुआत अनुराग कश्यप की 2003 में आई फिल्म 'पांच' से हुई। हालांकि, तेजस्विनी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो 'मुझे चांद चाहिए' से की थी। इस शो के बाद वह छोटे पर्दे से दूर हो गईं।
विज्ञापन

Ek Mahanayak Dr BR Ambedkar: एक महानायक डॉ. बीआर अंबेडकर के सेट पर दो घोड़े घायल, पेटा ने दर्ज कराई शिकायत 
विज्ञापन
विज्ञापन


ठुकरा दिया था 'हसरतें'
तेजस्विनी का कहना है, 'टेलीविजन पर मेरे लिए कुछ एक्साइटमेंट जैसा नहीं लग रहा था। इसलिए मैं वहां वापस नहीं गई। हालांकि, मेरे पास टीवी प्रोजेक्ट्स के कई ऑफर भी आए, लेकिन मैंने स्वीकार नहीं किए'। तेजस्विनी का कहना है कि उन्होंने यूं तो कई शो के लिए इनकार किया, लेकिन एक शो का उन्हें आज भी मलाल है। यह वह शो है, जिसने शेफाली शाह को स्टार बना दिया और शो का नाम है, 'हसरतें'। 90 के दशक के इस ड्रामा को तेजस्विनी ने इसलिए रिजेक्ट कर दिया था, क्योंकि इसमें उन्हें उम्रदराज दिखना था। बालों को सफेद दिखाना था। 
Vurshabha: अब मोहनलाल के कंधे पर संजय कपूर की बेटी की जिम्मेदारी, सलमा आगा की शहजादी पर भी रहेगी नजर

सता रहा था इस बात का डर
तेजस्विनी का कहना है, 'मैंने शो करने से मना कर दिया। लेकिन, जब यह इतना बड़ा हिट साबित हुआ तो मुझे ख्याल आया कि मुझे यह शो कर लेना चाहिए था, लेकिन मैं किसी भी तरह अपने आप को बुजुर्ग किरदार में नहीं देख सकती थी। उस दौरान मैं युवा थी, इसलिए बूढ़ी महिला का रोल मुझे पसंद नहीं आया। मेरे मना करने के बाद शेफाली शाह को उस भूमिका के लिए लिया गया'। शो के लिए मना करने का एक और कारण तेजस्विनी का टाइपकास्ट होने का डर भी था। एक्ट्रेस के मुताबिक, 'मैं फिल्मों की तरफ जाने की कोशिश कर रही थी। उस किरदार  से टीवी की दुनिया में टाइपकास्ट होने का डर था। हालांकि, इसके बाद भी फिल्मों में मुझे काफी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। मैं एक टीवी शो कर चुकी थी, इसके बाद हर कोई कहता कि आप एक सीरियल कर चुकी हैं। तब मुझे पछतावा होता कि आखिर मैंने टेलीविजन से करियर की शुरुआत क्यों की!'
Khesari Lal Yadav: बीते 12 महीनों में खेसारी ने मारे इतने सिक्सर, इस फिल्म में विदेशी हीरोइन संग जमा रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed