मशहूर अभिनेता रंजीत चौधरी का निधन हो गया है। वह 64 वर्ष के थे। उनकी बहन रैल पद्मसी ने रंजीत के निधन की जानकारी अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी। करीब 40 फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में काम कर चुके रंजीत चौधरी को लोग मिसीसिपी मसाला और कामसूत्र में उनके किरदारों से भी याद करते हैं।
मशहूर अभिनेता रंजीत चौधरी का निधन और पत्थर फेंकने वालों को सलमान ने लगाई फटकार, पांच खबरें
लॉकडाउन 2.0 के शुरू होने के पहले ही दिन मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन ने फिल्म इंडस्ट्री के सहायक कलाकारों की मदद के लिए आगे आकर लोगों के दिल खुश कर दिए हैं। बहुत ही गुपचुप तरीके से की गई इस मदद को लेकर ऋतिक ने किसी तरह का बयान जारी करने से भी अपने स्टाफ को मना किया है। लेकिन, फिल्म कलाकारों की संस्था सिनटा के महासचिव सुशांत सिंह ने इस सहायता के बारे में जानकारी सार्वजनिक कर दी है।
अमर उजाला का असर: मुंबई में सहायक कलाकारों को मदद मिलनी शुरू, ऋतिक रोशन के साथ आने से उत्साह दूना
टीवी शो 'ये है मोहब्ब्तें' से घर-घर में मशहूर हुईं अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने हैरान कर देना का किस्सा बताया है। इंस्टाग्राम चैट में दिव्यांका ने एक घटना के बारे में बात की है जब उन्हें किसी शख्स ने गलत ढंग से छूने की कोशिश की थी लेकिन उस शख्स को दिव्यांका ने करारा जवाब भी दिया था।
थियेटर के बाहर दिव्यांका त्रिपाठी संग एक शख्स ने की थी गंदी हरकत, अभिनेत्री ने सरेआम जड़ा था थप्पड़
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लॉकडाउन बढ़ाया गया है। लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। आम आदमी हो, राजनेता हो या फिर स्टार्स सब अपनी तरफ ले लोगों को जागरुक करने में लगे हुए हैं। अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।
Lockdown: स्मृति ईरानी ने फैंस से इस अंदाज में की अपील, कहा- 'क्योंकि सास भी बहुत स्मार्ट थी'
देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी के चलते अब लॉकडाउन की अवधि बढ़ाकर 3 मई कर दी गई है। संक्रमण के बचने के लिए बॉलीवुड एक्टर्स लगातार अपने फैंस से अपील कर रहे हैं। अभिनेता सलमान खान भी लोगों को जागरुक करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। हाल ही में एक बार फिर सलमान ने वीडियो जारी कर लोगों से घर में रहने और सावधानी बरतने की अपील की।
Video: पत्थर फेंकने वालों पर बरसे सलमान खान, बोले- ऐसा न करो कि मिलिट्री बुलानी पड़े