कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लॉकडाउन बढ़ाया गया है। लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। आम आदमी हो, राजनेता हो या फिर स्टार्स सब अपनी तरफ ले लोगों को जागरुक करने में लगे हुए हैं। अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।
Lockdown: स्मृति ईरानी ने फैंस से इस अंदाज में की अपील, कहा- 'क्योंकि सास भी बहुत स्मार्ट थी'
स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने अपने इस वीडियो में अपने पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का इस्तेमाल करते हुए लोगों को जागरुक किया है। इस वीडियो में वह दरवाजा बंद करती हुई दिखाई दे रही हैं। ये वीडियो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के थीम सॉन्ग का है। जिसे बीएमसी ने अपने सोशल मीडिया पर लोगों को संदेश देने के लिए इस्तेमाल किया है।
स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- सास हो या बहू, घर पर रहिए स्वस्थ रहिए। क्योंकि सास भी बहुत स्मार्ट थी। लॉकडाउन के दौरान अपने परिवार के सदस्यों की सुरक्षा के लिए उसने किसी भी मेहमान को घर में आने से मना कर दिया है।
स्मृति ईरानी (Smriti Irani) का यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। फैंस इसपर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये भी स्टार्ट करवा दो। एक ने लिखा- यह मेरा पसंदीदा सीरियल था। आप बहुत अच्छी एक्टर थीं।
A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial) on
इससे पहले स्मृति ईरानी (Smriti Irani) की एक थ्रोबैक तस्वीर वायरल हुई थी। एकता कपूर ने ये तस्वीर शेयर की थी। एकता कपूर और स्मृति ईरानी क्योंकि सास भी कभी बहू सीरियल के दौरान से दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती समय के साथ और पक्की हो गई है। साल 2003 में स्मृति ईरानी भारतीय जनता पार्टी जुड़ीं और टीवी की दुनिया से किनारा कर लिया।