न्यूटन ब्वॉय राजकुमार राव को जब उनकी टूटी टांग के साथ उन्हें डांस करते देखेंगे तो खुद भी हैरान रह जाएंगे। मजेदार बात ये है कि वो अकेले नहीं बल्कि बॉलीवुड के डांसर
ऋतिक रोशन के साथ डांस कर रहे हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री फराह खान और कृति सेनन के शो 'लिप सिंक बैटल' में राजकुमार, ऋतिक के साथ अपनी टूटी टांग के साथ डांस करते नजर आए। इतना ही नहीं राजकुमार ने फिल्म 'कोई मिल गया' में ऋतिक रोशन के अभिनय की एक्टिंग भी की।
कुछ देर बाद ये दोनों ही सितारे एक साथ डांस करते भी नजर आए। दोनों के साथ डांस करने पर शो में मौजूद उनके फैंस भी काफी उत्साहित होते दिखे।
व्हीलचेयर पर बैठे राजकुमार खुद को नाचने से नहीं रोक पाए, इसलिए वो व्हीलचेयर पर बैठे-बैठे ही डांस करने लगे।
खास बात ये है राजकुमार राव की टांग फराह खान के इसी शो के सेट पर टूटी थी, जिस समय फराह उनके साथ अपने शो को शूट कर रही थी।