दिग्गज अभिनेता मोहन जोशी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि अभिनेता ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली थी और इसके बाद भी वो इसकी चपेट में आ गए। अभिनेता के संक्रमित होने की खबर मिलते ही उनके फैंस उनकी जल्द सलामती की दुआ कर रहे हैं।
2 of 5
मोहन जोशी
- फोटो : Social media
कई फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में अभिनय कर चुके दिग्गज अभिनेता मोहन जोशी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। बताया गया है कि उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने वायरस से बचने के लिए वैक्सीन की दोनों डोज ली थीं। इसके बाद भी वो कोरोना से संक्रमित हो गए।
3 of 5
मोहन जोशी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि अभिनेता फिलहाल मराठी सीरियल 'अगाबाई सनबाई' में काम कर रहे हैं। कुछ दिनों से इसकी शूटिंग गोवा में चल रही थी। मुंबई में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद आधे से अधिक सीरियल और फिल्म की शूटिंग गोवा में हो रही थी। लेकिन वहां भी कोरोना केस बढ़ने के कारण एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा ने शूटिंग को रद्द कर दिया है। इसके बाद पूरी टीम मुंबई लौट आई है।
4 of 5
मोहन जोशी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मोहन जोशी के बैकग्राउंड की बात करें तो उनका नाता मध्यप्रदेश है। अभिनेता का जन्म 12 जुलाई 1953 को बंगलौर कर्नाटक में हुआ था। मोहन जोशी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई बैंगलोर से सम्पन्न की। वे हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।
5 of 5
मोहन जोशी
- फोटो : Insatagram
मनोरंजन जगत की बात करें तो यहां कई लोग कोरोना के शिकार हो चुके हैं और शोज की शूटिंग्स रोकनी पड़ी हैं। कई सितारों ने कोरोना को मात दी है, तो कुछ इससे जंग हार गए हैं। आज ही खबर सामने आई कि दिग्गज अभिनेता जोकर थुलासी का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। अभिनेता ने रविवार को चेन्नई में अंतिम सांस ली।