बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र को आपने दमदार डायलॉग्स बोलते, एक्शन सीन करते या फिर कॉमेडी करते देखा होगा। मगर उनके शायर और कवि रूप के दीदार का मौका बहुत कम लोगों को मिला है।अपने लेटेस्ट पोस्ट में धर्मेंद्र ने फैन्स की यह अधूरी इच्छा भी पूरी कर दी।
धर्मेंद्र ने 'मां' पर लिखी खूबसूरत कविता, पढ़कर आपकी आंखें भी हो जाएंगी नम
धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक कविता पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने संघर्ष को बयां किया है।
A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam) on
कुछ ही लाइनों में धर्मेंद्र ने बता दिया कि किस तरह उन्होंने एक टैलेंट कॉन्टेस्ट के जरिए फिल्मों में कदम रखा और उनकी मां ने साथ दिया-
खामोश चीख...तड़पते अरमानों की मेरे
मेरी मां से सुन ली थी..
तलाशते अरमानों में..ख्वाब अनहोने,
हो जाए पूरे मेरे बेटे की!!
अर्जी-ए-मुकद्दर-ए-खास ये
यकीनन मेरी मां की दुआ थी!!!
कुछ दिन पहले धर्मेंद्र ने 'द बिगनिंग' नाम से एक और खूबसूरत कविता इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।
A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam) on
धर्मेंद्र इन दिनों फिल्म 'यमला पगला दीवाना: फिर से' को लेकर व्यस्त हैं। यह फिल्म 'यमला पगला दीवाना' सीरीज की तीसरी फिल्म होगी। इस फिल्म के साथ एक बार फिर पिता-बेटों की तिकड़ी देखने को मिलेगी। यही नहीं इस फिल्म में रेखा भी नजर आएंगी। फिल्म में रेखा और धर्मेंद्र मिलकर सुपरहिट गाना 'रफ्ता रफ्ता देखो आंख मेरी लड़ी है' को रीक्रियेट करेंगे।