{"_id":"5ab4a9034f1c1bea3f8b47d1","slug":"happy-birthday-kangana-ranaut-these-5-characters-make-her-queen-of-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'गैंगस्टर' की गर्लफ्रेंड से लेकर 'सिमरन' तक, 5 ऐसी फिल्में जो कंगना ने अपने दम पर करवा दीं हिट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'गैंगस्टर' की गर्लफ्रेंड से लेकर 'सिमरन' तक, 5 ऐसी फिल्में जो कंगना ने अपने दम पर करवा दीं हिट
अपूर्वा राय
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
कंगना रनौत बॉलीवुड में एक ऐसी अदाकारा का नाम है जिनका फिल्म इंडस्ट्री में कोई गॉड फादर नहीं था लेकिन संघर्ष और मेहनत से इस एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में न सिर्फ अपनी जगह जगह बनाई बल्कि खुद को बॉलीवुड की क्वीन भी साबित किया। कंगना अपने स्टारडम के लिए नहीं बल्कि सादगी भरे अंदाज और दिल को छू लेने वाली एक्टिंग की वजह पहचानी जाती हैं। कंगना रनौत का आज जन्मदिन है। वह 31 साल की हो गई हैं। आज कंगना के जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताएंगे कि कैसे मंडी जैसे छोटे शहर की इस लड़की ने 17 साल की उम्र में अपना फिल्मी सफर शुरू किया था और एक से बढ़कर एक चैलेजिंग रोल किए।
Trending Videos
kangana
गैंगस्टर
कंगना रनौत ने 2006 में आई फिल्म ‘गैंगस्टर’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में कंगना गैंगस्टर की गर्लफ्रेंड 'सिमरन' के किरदार में नजर आई थीं जिसकी लाइफ ड्रग्स और अकेलेपन से भरी होती है। पहली ही फिल्म में खुद को साबित कर देने वाली कंगना को इस फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। इस फिल्म की सफलता के बाद कंगना ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
kangana ranaut
वो लम्हें
जब बात आई रियल लाइफ पर बेस्ड फिल्म की तो कंगना के हाथ आई 'वो लम्हें'। इस फिल्म में कंगना ने न सिर्फ अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया बल्कि दर्शकों ने उनके अभिनय की खूब तारीफ भी की। यह फिल्म एक्ट्रेस परवीन बॉबी की जिंदगी पर बनी थी।

फैशन
साल 2008 में कंगना को निर्देशक मधुर भंडारकर की फिल्म 'फैशन' में चैलेंजिंग किरदार मिला। इसमें उन्होंने एक मॉडल का किरदार निभाया था जो अपने ही उलझनों में उलझी रहती है। इसी फिल्म के लिए कंगना को पहली बार नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। कंगना को यह अवॉर्ड महज 22 साल की उम्र में मिला। इस फिल्म के बाद कंगना का बॉलीवुड में सितारा बुलंद होता चला गया।

Kangana Ranaut
क्वीन
जिस फिल्म ने कंगना की जिंदगी बदल दी वह फिल्म थी 'क्वीन'। इस फिल्म ने कंगना को बॉलीवुड की क्वीन बना दिया। 2014 में आई ‘क्वीन’ में कंगना राजकुमार राव की मंगेतर के किरदार में नजर आईं। जो शादी टूटने के बाद अकेले ही हनीमून पर निकल पड़ती है। 'क्वीन' ने कंगना की करियर को न केवल नई दिशा दी, बल्कि उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी दिलवाया। इस फिल्म के बाद कंगना की गिनती एक ऐसे एक्ट्रेस के रूप में होने लगी जो अपनी दम पर फिल्में हिट करवा सकती हैं।