अरुण गोविल 'रामायण' सीरियल में भगवान राम के रूप में नजर आए। उन्होंने यह किरदार इतने शानदार तरीके से अदा किया कि यह उनकी पहचान बन गया। आज भी जब एक्टर कहीं निकलते हैं तो लोग उन्हें श्रीराम की तरह पूजते नजर आते हैं। अरुण गोविल के फैंस के लिए अब एक खुशखबरी है। अपने चहेते सितारे को वे एक बार फिर भगवान के रूप में पर्दे पर देख सकेंगे।
Arun Govil: भगवान विट्ठल बन पर्दे पर छाएंगे अरुण गोविल? इस फिल्म में निभाएंगे यह किरदार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरुण गोविल आगामी फिल्म 'संत तुकाराम' में भगवान विट्ठल का रोल निभाते नजर आएंगे। इस बारे में बात करते हुए अरुण गोविल ने एक मीडिया बातचीत में कहा कि फिल्म में उनका रोल असल में एक स्पेशल अपीयरेंस है। इस किरदार को लेकर वह काफी उत्साहित हैं।
अरुण गोविल ने कहा कि 'रामायण' के बाद उनके पास धार्मिक फिल्मों में रोल अदा करने के लिए ढेरों ऑफर आए, लेकिन वह उन्हें करने के लिए तैयार नहीं हुए। लेकिन संत तुकाराम की वजह से उन्होंने यह किरदार कर लिया। पूरे महाराष्ट्र में संत तुकाराम का सम्मान किया जाता है। वह एक समाज सुधारक थे और साथ ही ईश्वर भक्ति के प्रति समर्पित थे।
Singham Again: 'सिंघम अगेन' से जुड़ा एक और एक्शन स्टार, रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में दिखाएगा कमाल
अरुण गोविल ने आगे कहा कि फिल्म में वह भगवान की तरह नहीं दिखेंगे। वह एक सामान्य इंसान की भूमिका निभा रहे हैं, जो संत तुकाराम के जीवन में आता है। एक्टर के मुताबिक, फिल्म में बस यह अहसास रहेगा कि बेशक वह एक सामान्य इंसान की तरह दिखते हैं, लेकिन वह उससे कहीं ज्यादा हैं।
Pankhuri-Gautam: पांच साल बाद पंखुड़ी- गौतम बने ट्विंस बच्चों के पेरेंट्स, कपल ने फैंस के साथ खुशियां की साझा
बता दें कि 'संत तुकाराम' आदित्य ओम की फिल्म है। अरुण गोविल ने उनके साथ काम करने का अनुभव साझा करते हुए कहा कि वह काफी खुशमिजाज हैं और सेट पर उनके साथ काम करना बहुत सहज रहा। 'रामायण' में अपने किरदार को लेकर अरुण गोविल ने कहा कि करीब तीस साल होने के बाद भी उन्हें लोगों से खूब प्यार मिलता है। अब तक एयरपोर्ट और फ्लाइट में ही उनके साथ लोग सौ से ज्यााद बार तस्वीरें क्लिक करा चुके हैं। वह अपने फैंस के साथ फोटोज क्लिक कराने से कभी मना नहीं करते हैं, क्योंकि दर्शकों का प्यार उनके लिए बहुत अहम है।
Super Dancer 3: 'सुपर डांसर 3' में बच्चों से पूछे गए अश्लील सवाल, NCPCR ने चैनल को नोटिस जारी कर मांगा जवाब