फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Super Dancer 3 National Commission for Protection of Child Rights NCPCR sends notice to Sony TV

Super Dancer 3: 'सुपर डांसर 3' में बच्चों से पूछे गए अश्लील सवाल, NCPCR ने चैनल को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

Wed, 26 Jul 2023 01:12 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 26 Jul 2023 01:12 PM IST
सार

'सुपर डांसर 3' में जजेस ने बच्चों से अश्लील सवाल पूछा है। इसी को लेकर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने सोनी टीवी को नोटिस जारी कर दिया है।  
 

विज्ञापन
Super Dancer 3 National Commission for Protection of Child Rights NCPCR sends notice to Sony TV
सुपर डांसर चैप्टर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनी टीवी के मशहूर डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 3' पर मुसीबतों के बादल छा गए हैं। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने शो के एक एपिसोड में 'अनुचित सामग्री' प्रसारित करने के लिए सोनी पिक्चर्स नेटवर्क के खिलाफ नोटिस जारी किया है। आयोग की ओर से चैनल की शिकायत अधिकारी शाइस्ता नकवी को एक लेटर लिखा गया है, जिसमें डांस रियलिटी शो के इस एपिसोड को हटाने की मांग की गई है। 

विज्ञापन

एनसीपीसीआर आयोग का आरोप 

एनसीपीसीआर ने लेटर में लिखा है, 'आयोग को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित डांस शो सुपर डांसर चैप्टर 3 का एक वीडियो ट्विटर पर मिला है, जिसमें यह देखा जा सकता है कि शो के जज नाबालिग बच्चे से उसके माता-पिता के बारे में अश्लीलता से भरे सवाल पूछ रहे थे।' आयोग का कहना है कि यह सवाल नाबालिग बच्चों से पूछने के लायक नहीं थे, और बिल्कुल अनुचित थे।

विज्ञापन


Pankhuri-Gautam: पांच साल बाद पंखुड़ी- गौतम बने ट्विंस बच्चों के पेरेंट्स, कपल ने फैंस के साथ खुशियां की साझा
विज्ञापन
विज्ञापन


कंटेंट से हुआ इन एक्ट का उल्लंघन

वीडियो को देखने के बाद आयोग ने सीपीसीआर एक्ट, 2005 की धारा 13 (1) (जे) के तहत मामले में संज्ञान लिया, और पाया कि चैनल ने बच्चों की देखभाल और संरक्षण अधिनियम, 2015 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत नियमों का उल्लंघन किया है। इतना ही नहीं आयोग का यह भी कहना है कि ये कंटेंट आयोग के दिशानिर्देशों का भी पालन नहीं करती है। 

Singham Again: 'सिंघम अगेन' से जुड़ा एक और एक्शन स्टार, रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में दिखाएगा कमाल

आयोग ने चैनल से सात दिन में मांगा जवाब

एनसीपीसीआर ने अपने लेटर में आगे लिखा है, 'आपसे निवेदन है कि इस वीडियो को फौरन हटाएं, और आयोग को स्पष्टीकरण भेजें कि बच्चों के डांस शो में नाबालिक चाइल्ड आर्टिस्ट से ऐसे अनुचित सवाल क्यों पूछे गए। साथ ही यह भी निवेदन है कि इस तरह के भद्दे कंटेंट को चैनल पर जगह न दें। लेटर जारी करने के साथ ही आयोग ने चैनल से सात दिन के अंदर जवाब मांगा है। आयोग के अधिकारी के मुताबिक लेटर मिलने के सात दिनों के अंदर आयोग को एक एक्शन रिपोर्ट सौंपा जाना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed