{"_id":"5bf29706bdec226991726c0f","slug":"abram-khan-angry-on-taking-pictures-video-aaradhya-bachchan-birthday-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तैमूर की तरह नखरे दिखाने लगे हैं शाहरुख खान के बेटे अबराम, मीडिया पर चिल्लाकर बोले ये बात...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VIDEO: तैमूर की तरह नखरे दिखाने लगे हैं शाहरुख खान के बेटे अबराम, मीडिया पर चिल्लाकर बोले ये बात...
Mon, 19 Nov 2018 04:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Nov 2018 04:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
abram khan
- फोटो : twitter
Link Copied
शाहरुख खान तो हमेशा ही किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं । अब उनके बेटे अबराम भी खूब सुर्खियों में बटोरने लगे हैं। अबराम मीडिया के सामने कम ही आते हैं लेकिन जब भी आते हैं तो जमकर टैंट्रम दिखाते हैं। हाल ही में अबराम, अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या की बर्थडे पार्टी में पहुंचे।
2 of 5
abram khan
- फोटो : twitter
यहां वो मीडिया को देख इतने नाराज हो गए कि उन पर चिल्ला दिए । दरअसल, जब अबराम पार्टी के बाद अपनी कार में बैठकर जाने लगे तो फोटोग्राफर्स ने उनकी तस्वीर लेनी शुरू कर दी। यह देखकर अबराम को काफी गुस्सा आ गया । वह मीडिया पर भड़क गए और जोर से चिल्लाकर बोले- नो पिक्चर्स।
3 of 5
gauri and abram
- फोटो : twitter
अबराम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । अबराम के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक फैन क्लब ने अपलोड किया है जिसे अब तक 3 लाख से भी ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। बता दें कि अबराम, आराध्या की बर्थडे पार्टी में अमिताभ बच्चन से भी मिले थे ।
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपनी और अबराम की एक तस्वीर भी शेयर की थी जिसके कैप्शन में लिखा था, 'शाहरुख खान के नन्हें अबराम, जो ये सोचते हैं और पूरी तरह ये मानते हैं कि मैं शाहरुख खान का पिता हूं। यही नहीं, वे इस बात से हैरान रहते हैं कि मैं शाहरुख के घर में उनके साथ नहीं रहता हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
taimur ali khan
- फोटो : इंस्टाग्राम
इससे पहले करीना के बेटे तैमूर भी मीडिया से फोटो लेने के लिए मना कर चुके हैं । 2 साल के तैमूर का एक वीडियो सामने आया था । जब मीडिया पर्सन उसकी फोटो लेने लगे तो उसने गुस्से में कहा था- नो । मासूम तैमूर का ये वीडियो खूब वायरल हुआ था ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।