बॉलीवुड में अभिनेत्रियों के लिए खूबसूरत और फिट दिखना बेहतरीन अभिनय करने जितना ही मायने रखता है। जिसके चलते ये अभिनेत्रियां अपनी फिटनेस का बहुत ज्यादा ख्याल रखती हैं और अपने फैंस के लिए फिटनेस गोल्स सेट करती हैं। इन अभिनेत्रियों को देखकर तो ऐसा लगता है कि जैसे उम्र इनके लिए थम सी गई है। आज इस पैकेज में हम आपको ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जो 40 पार कर चुकी है लेकिन फिटनेस के मामले में आज की अभिनेत्रियों को भी मात देती हैं...
40 पार करने के बाद भी जवान हीरोइनों को मात देती हैं ये अभिनेत्रियां, एक-एक की तस्वीर से नजर हटाना होगा मुश्किल
माधुरी दीक्षित
अपनी मुस्कान से सबको दीवाना बनाने वाली माधुरी दीक्षित की खूबसूरती के आगे तो आजकल की अभिनेत्रियां भी फेल हैं। 53 वर्षीय माधुरी को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा बिल्कुल नहीं लगाया जा सकता। माधुरी दीक्षित डांस और एक्सरसाइज से खुद को फिट रखती हैं।
मलाइका अरोड़ा
छैंया-छैंया गर्ल मलाइका अपने स्टाइल और फैशन के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा मलाइका सबसे ज्यादा उनकी फिटनेस के लिए पहचाना जाता है। मलाइका योग कर खुद को फिट रखती हैं। जिससे उनकी उम्र भी आधी लगती है। उन्हें देख कोई नहीं कह सकता कि वो 47 साल की हो गई हैं।
करीना कपूर खान
वैसे तो करीना कपूर खान इन दिनों अपने प्रैग्नेंसी पीरियड को एन्ज्वॉय कर रही हैं। लेकिन करीना भी 40 साल की हो चुकी हैं पर उनकी फिटनेस के आगे सब फेल हैं। करीना कपूर प्रेग्नेंसी के समय में भी अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रख रही हैं।
सुष्मिता सेन
वेब सीरीज 'आर्या' से एक बार फिर दर्शकों के दिलों में बस जाने वाली अभिनेत्री सुष्मिता सेन भी फिटनेस में काफी आगे रहती हैं। सुष्मिता अक्सर जिम में वर्कआउट करती हुई नजर आती हैं। सुष्मिता सेन की उम्र 45 वर्ष हो चुकी है। लेकिन वो अपनी फिटनेस की वजह से कभी भी 45 साल की नहीं लगतीं।