बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन का कहना है कि रणवीर सिंह को शादी के कपड़ों का कॉन्ट्रैक्ट मिलना चाहिए। उन्होंने मजाक में सुझाव दिया है कि एक्टर रणवीर सिंह इसके लिए सबसे बढ़िया हैं और उन्हें शादी की पोशाक का अनुबंध मिलना चाहिए। यह बात अभिषेक बच्चन ने कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो के दौरान कही है। इस शो के नये प्रोमो में अभिषेक बच्चन को हंसते हुए यह कहते सुना जा सकता है।
The Kapil Sharma Show: अभिषेक बच्चन ने कहा- रणवीर को मिलना चाहिए शादी के कपड़ों का कॉन्ट्रैक्ट, जानिए फिर क्या हुआ
शो के प्रोमो में अभिषेक बच्चन और होस्ट कपिल शर्मा को 'एक मैं और एक तू' गाने में डांस करते हुए देखा जा सकता है। यह गाना फिल्म ब्लफ मास्टर का है जो कि साल 2005 में आई थी। प्रोमो में चित्रांगदा और अर्चना पूरन सिंह भी डांस करते हुए दिख रही हैं।
वीडियो में कपिल शर्मा अभिनेता अभिषेक बच्चन से पूछते हैं- अगर आपको मैचमेकिंग का कॉन्ट्रैक्ट देना हो तो इंडस्ट्री में किसे देंगे? इस पर अभिषेक बच्चन कहते हैं- एक ही तो है, करण जौहर। यह सुनकर सब हंसने लगते हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
कपिल शर्मा एक्टर अभिषेक बच्चन से पूछते हैं कि अगर आपने शादी के कपड़ों का कॉन्ट्रैक्ट देना हो तो किसे देंगे? इस पर अभिषेक बच्चन एक्टर रणवीर सिंह का नाम लेते हैं। गौरतलब है कि अभिषेक बच्चन की क्राइम थ्रिलर फिल्म बॉब बिस्वास आने वाली है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन ने बॉब बिस्वास का किरदार निभाया है जो कि एक कॉन्ट्रैक्ट किलर है। इस किरदार को निभाने के लिए अभिषेक बच्चन को अपना वजन बढ़ाना पड़ा था। अभिषेक बच्चन का कहना है कि बंगाली मिठाइयों का सेवन करते हुए वजन बढ़ाना मजेदार था, लेकिन लॉकडाउन के दौरान उस वजन को बनाए रखना बोझिल था। इस किरदार के लिए अभिषेक बच्चन प्रोस्थेटिक का उपयोग नहीं करना चाहते थे इसलिए उन्होंने वजन बढ़ाया।