निर्देशक अभिषेक कपूर अपनी हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्में फैंस को बहुत पसंद भी आती है। साथ ही अभिषेक कपूर ने अपनी फिल्मों के जरिए कई बॉलीवुड स्टार्स को भी लॉन्च किया है, जिन्होंने आगे चलकर खूब नाम कमाया है। आपको बता दें कि अभिषेक ने अपने अगले प्रोजेक्ट की लिस्ट फाइनल कर ली है। उनका यह प्रोजेक्ट एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म हैं। बीते कुछ दिनों पहले अभिषेक ने अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन को लॉन्च करने का फैसला किया था। अब खबर आ रही है कि अभिषेक ने इस फिल्म की एक्ट्रेस का भी चुनाव कर लिया है।
2 of 4
अभिषेक कपूर
- फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक अपनी अगली फिल्म में अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन को लॉन्च करने जा रहे हैं। फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम शुरू हो चुका है और उम्मीद है कि कुछ महीनों में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। अब इस फिल्म से जुड़ी जो लेटेस्ट अपडेट आई है वह यह है कि अभिषेक इस प्रोजेक्ट में रवीना टंडन की बेटी राशा को लॉन्च करेंगे।
Pathaan: 'पठान' में एक बार फिर नजर आएगी करण-अर्जुन की जोड़ी? इतने मिनट का होगा सलमान का रोल
3 of 4
राशा
- फोटो : social media
आपको बता दें कि रवीना और अनिल थडानी की बेटी राशा अभिषेक कपूर की एक्शन-एडवेंचर फिल्म से अभिनय की शुरुआत करेंगी। वह फिल्म में अमन देवगन के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह एक बहुत ही खास किरदार है और अभिषेक को लगता है कि राशा इस भूमिका के लिए ठीक रहेंगी। दोनों ने ही फिल्म के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
Tv Celebs: छोटे पर्दे पर अनपढ़ लेकिन असल जिंदगी में खूब पढ़ी-लिखी हैं ये एक्ट्रेस, डिग्री देख हो जाएंगे हैरान
4 of 4
अभिषेक कपूर
- फोटो : social media
बता दें कि अभिषेक कपूर ने बॉलीवुड को 'रॉक ऑन', 'काई पो 'चे , 'केदारनाथ' आदि हिट फिल्में दी हैं, जिन्हें फैंस का खूब प्यार मिला था। अब वह अपने नए प्रोजेक्ट के साथ दर्शकों के सामने आएंगे और इसमें कुछ ऐसे एक्शन सीक्वेंस होंगे जो पहले कभी नहीं देखे गए हैं। इस फिल्म को प्रज्ञा कपूर और रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं।
,