ये हैं मशहूर निर्माता अभिषेक कपूर और यहां ये अपने परिवार संग निकलते हुए नज़र आ रहे हैं। अभिषेक के साथ यहां इनकी पत्नी प्रज्ञा कपूर और इनके दो बच्चे इसाना और शमशेर भी नज़र आए। इस परिवार की इन तस्वीरों को देख आपको भी इनकी तरह तस्वीर खिंचवाने की प्रेरणा मिल जाएगी।
2 of 4
Abhishek Kapoor
- फोटो : amar ujala mumbai
अभिषेक इन तस्वीरों में हमेशा की तरह कैजुअल अवतार में ही नज़र आ रहे हैं। मौसम अनुसार ऊपर नीली टी शर्ट नीचे डेनिम की कैपरी पहने कैजुअली फैशन गोल्स सेट कर रहे हैं।
3 of 4
Abhishek Kapoor
- फोटो : amar ujala mumbai
इनकी पत्नी प्रज्ञा पर नज़र डालें तो ऊपर लाल जैकेट अंदर सफेद टॉप व नीचे काली लेगिंग्स पहने प्रज्ञा भी पती की तरह यहां कूल अंदाज़ में हैं। दरअसल यह सभी लंबी छुट्टियां मनाकर वापस भारत लौटे हैं।
4 of 4
Abhishek Kapoor
- फोटो : amar ujala mumbai
आखिरी बार फिल्म केदारनाथ निर्देशित कर चुके अभिषेक कपूर ने अपनी किसी भी नई फिल्म की घोषणा नहीं की है। हालांकि खबरों की मानें तो अभिषेक कपूर की अगली फिल्म पुलवामा में हुए खौफनाक हमले पर हो सकती है।