बॉलीवुड के मशहूर गायक अभिजीत भट्टाचार्य का जन्म 30 अक्टूबर 1958 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ। बंगाली परिवार में जन्मे अभिजीत चार भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। उन्हें बचपन से ही गायिकी का शौक था। 1970 से ही उन्होंने स्टेज पर परफॉर्मेंस देनी शुरू कर दी थी। अभिजीत के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 6
अभिजीत भट्टाचार्य
- फोटो : social media
अभिजीत चार्टर्ड अकाउंटेंसी का कोर्स करने के लिए 1981 में कानपुर से मुंबई पहुंचे। गाने में रुचि होने की वजह से उन्होंने गायक बनने की ओर ध्यान दिया। एक दिन उन्हें मशहूर संगीतकार आरडी बर्मन का फोन आया और देव आनंद के बेटे की फिल्म 'आनंद और आनंद' के लिए गाने का ऑफर दिया।
3 of 6
'वादा रहा सनम' गाना
- फोटो : फाइल
90 के दशक में जब कुमार सानू और उदित नारायण का सिक्का चल रहा था उस वक्त अभिजीत का गाना 'वादा रहा सनम' सुपरहिट हुआ। यह गाना अक्षय कुमार पर फिल्माया गया था। एक के बाद एक हिट गानों ने अभिजीत को उस दौर के सबसे मशहूर गायकों की लिस्ट में शामिल कर दिया। यही नहीं अभिजीत सबसे ज्यादा फीस लेने वाले गायकों में से एक थे।
शाहरुख के लिए अभिजीत ने 'अंजाम' फिल्म का गाना 'बड़ी मुश्किल है खोया मेरा दिल है' गाया था। गाना इतना हिट हुआ कि उन्हें शाहरुख की आवाज कहा जाने लगा था। उन्होंने शाहरुख के लिए 'यस बॉस', 'जोश', 'बादशाह', 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी', 'चलते-चलते' और 'मैं हूं ना' जैसी कई फिल्मों में अपनी आवाज दी।
5 of 6
अभिजीत भट्टाचार्य
- फोटो : फाइल
बाद में शाहरुख और अभिजीत के बीच दरार पैदा हो गई। अभिजीत ने शाहरुख के लिए कहा था- 'मैंने अपनी आवाज से शाहरुख को रॉकस्टार बनाया। मैंने उनके लिए एक से बढ़कर एक हिट गाने गाए। जैसे ही मैंने शाहरुख के लिए गाना बंद कर दिया, वे लुंगी डांस करने लगे।' अभिजीत कई बार अपने गानों से ज्यादा विवादित बयानों की वजह से खबरों में बने रहे।