फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Abbas Mustan will start shooting new film Penthouse soon

एक लाश, छह आरोपी, सबको एक दूसरे पर शक, मुंबई में अगले हफ्ते से शुरू होने जा रही ये अनोखी तफ्तीश

Thu, 29 Oct 2020 09:32 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Thu, 29 Oct 2020 09:32 AM IST
सार

  • अब्बास-मस्तान के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कदम रखने का इंतजार खत्म होने वाला है।
  • अब्बास-मस्तान डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एक फिल्म 'पेंटहाउस' बना रहे हैं।
  • फिल्म की शूटिंग अगले हफ्ते से मुंबई में शुरू कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Abbas Mustan will start shooting new film Penthouse soon
क्राइम न्यूज (फाइल फोटो) - फोटो : file photo

विस्तार

जानी मानी फिल्म निर्देशक जोड़ी अब्बास-मस्तान के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कदम रखने का इंतजार खत्म होने वाला है। ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए बनने वाली अपनी पहली फिल्म 'पेंटहाउस' के लिए दोनों ने कास्टिंग पूरी कर ली है। फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन


कोरोनावायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के दौरान ही इस खबर का खुलासा हुआ था कि अब्बास-मस्तान डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एक फिल्म 'पेंटहाउस' बना रहे हैं। इस फिल्म में उन्होंने मुख्य भूमिकाएं निभाने के लिए बॉबी देओल, अर्जुन रामपाल और शरमन जोशी का चयन किया है। इसके बाद से ही अब्बास-मस्तान लगातार इन अभिनेताओं के लिए अभिनेत्रियों को भी खोजने में लगे हुए थे। 

विज्ञापन

Abbas Mustan will start shooting new film Penthouse soon
अब्बास-मस्तान - फोटो : file photo

वह खोज भी अब पूरी हो चुकी है। निर्देशकों की इस जोड़ी ने अभिनेत्रियों की मुख्य भूमिकाएं निभाने के लिए मौनी रॉय, वलुश्चा डिसूजा और मंजरी फडनीस को चुना है। अब्बास-मस्तान अपनी इस फिल्म की शूटिंग अगले हफ्ते से मुंबई में शुरू कर रहे हैं। इस फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के काम को तो इन्होंने बहुत पहले ही पूरा कर लिया है। 

बाकी रही बची कसर उन्होंने लॉकडाउन की वजह से मिले इतने लंबे समय में पूरी कर ली है। इस फिल्म की शूटिंग वैसे अप्रैल में ही शुरू होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस ने ही काम के बीच में अड़ंगा डाला और तब से ही यह फिल्म कागजों पर ही बनी रही। 

अब्बास-मस्तान की फिल्म 'पेंटहाउस' एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है जो इसके छह किरदारों के इर्द-गिर्द ही घूमती है। कहानी में एक औरत की अचानक से एक लाश मिलती है जिसके बाद फिल्म के ये सभी छह किरदार एक-दूसरे पर शक करने लगते हैं। इस निर्देशक जोड़ी की अंतिम फिल्म 'मशीन' है जिसमें अब्बास ने अपने बेटे मुस्तफा बर्मावाला को लांच किया है। मुस्तफा के साथ इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में नजर आईं थीं।

पढ़ें: Bigg Boss 14: चैनल के बाद अब जान कुमार सानू ने मांगी माफी, की थी मराठी भाषा पर टिप्पणी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed