'लवयात्री', 'अंतिम' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता आयुष शर्मा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आयुष शर्मा का जन्म हिमाचल प्रदेश के मंडी में 26 अक्तूबर 1990 में हुआ था। आयुष के पिता अनिल शर्मा हिमाचल के राजनेता हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य रहते हुए आयुष के पिता हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए काम किया है।
2 of 5
अर्पिता खान-आयुष शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम@arpitakhansharma
इन फिल्मों में कर चुके हैं काम
आयुष शर्मा को पहली बार 2018 में फिल्म 'लवयात्री' में देखा गया था। इसके बाद साल 2020 में आयुष शर्मा को सई मांजरेकर की एक वीडियो म्यूजिक में देखा गया। साल 2021 में आई फिल्म अंतिम में भी आयुष ने काम किया। 'लवयात्री' फिल्म में डेब्यू करने के लिए आयुष को बेस्ट डेब्यू मेल कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया।
Celebs: इन सितारों ने छोड़ी शराब-सिगरेट की लत, किसी ने बच्चों तो किसी ने पत्नी की वजह से धूम्रपान से बनाई दूरी
3 of 5
आयुष शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
पॉलिटिक्स में नहीं है रुचि
एक इंटरव्यू के दौरान आयुष शर्मा को पॉलिटिक्स से दूर रहते हैं। उन्हें पॉलिटिक्स बिल्कुल पसंद नहीं हैं। उनके पिता उन्हें लोगों के सामने ला सकते हैं। खुद आयुष ने कहा कि उनके पिता ने उनसे कहा कि तुम जो चाहो वो करो। आयुष मानते हैं कि अगर आप दिल से कुछ करें तो आपको पता होता है कि आप सही जगह हैं या नहीं। उन्हें नहीं लगता कि उनमें राजनेता बनने के गुण हैं। मुझे फिल्मों में काम करना अच्छा लगता है।
Rani Chatterjee: आम्रपाली से मिलकर सारा दर्द भूलीं रानी चटर्जी, बोलीं- 'इतना हंसाकर गई है, पगली है ये'
4 of 5
आयुष शर्मा और अर्पिता खान शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम: @arpitakhansharma
सिनेमा में आने के लिए पिता ने किया था मना
आयुष शर्मा को उनके पिता ने सिनेमा में आने के लिए मना किया था। उनके पिता को लगता था कि आयुष मुंबई में अपनी पढ़ाई पूरी करके हिमाचल वापस चले जाएंगे। एक इंटरव्यू में आयुष ने बताया कि उनके पिता ने कहा कि तुम्हारे पास लंबाई, अच्छे बाल, अच्छी आवाज नहीं है इसलिए ये इंडस्ट्री तुम्हारे लिए ठीक नहीं है।
Raveena Tandon: पहली फिल्म में ही सलमान खान संग नजर आईं रवीना टंडन, 17 साल की उम्र में शुरू किया फिल्मी सफर
5 of 5
आयुष शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान की बहन से हुई शादी
आयुष शर्मा ने सलमान खान की बहन अर्पिता से 18 नवंबर साल 2014 में शादी की थी। आयुष और अर्पिता के दो बच्चे हैं। कपल ने साल 2016 में बेटे अहिल का स्वागत किया। साल 2019 में बेटी आयत का जन्म हुआ।