'आश्रम' एमएक्स प्लेयर की पॉपुलर वेब सीरीज है, जिसके तीन पार्ट रिलीज हो चुके हैं। इस सीरीज में एक ऐसे आश्रम की कहानी दिखाई गई है, जिसमें आस्था की आड़ में गैर-कानूनी काम किए जाते हैं और आश्रम पर राज बाबा निराला का होता है। इस किरदार को बॉबी देओल ने निभाया है। यह सीरीज अपने पहले सीजन से ही विवादों में है। 'आश्रम' पर हिंदू भावनाओं को आहत और हिंदुओं को बदनाम करने का आरोप लग चुका है और अब इन तमाम पर बॉबी देओल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
2 of 4
आश्रम 3
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में, बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने सीरीज पर हिंदुओं को बदनाम करने के आरोप पर अपना जवाब दिया। अभिनेता ने कहा, 'मैं इतना ही कह सकता हूं कि अगर सीरीज इतनी चल रही है तो लोगों ने इसे जरूर देखा भी है। मुझे लगता है कि दो या तीन पर्सेंट लोग हमेशा मौजूद रहते हैं, जो किसी शो को खराब बताते हैं। हर किसी की अपनी सोच है और लोगों को अपनी राय रखने से कोई नहीं रोक सकता है। लेकिन हमारे शो की सफलता देखकर कहा जा सकता है कि शो में कुछ भी गलत नहीं है।'
3 of 4
आश्रम 3 रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'आश्रम' सीरीज के निर्देशक प्रकाश झा हैं, जो सीरीज पर लगे आरोपों पर अपना बयान दे चुके हैं। निर्देशक ने कहा, 'धर्म के लिए हमारे देश में एक खूबसूरत कहावत है। लोग धर्म को नहीं बचाते हैं धर्म लोगों को बचाता है। आदमी धर्म को नहीं बचा सकता है लेकिन धर्म आदमी को बचाता है। जो भी लोग हमारे समाज में धर्म के बचाने के लिए निकले हुए हैं। वे सभी गलतफहमी में हैं।'
4 of 4
आश्रम 3 स्टारकास्ट फीस
- फोटो : सोशल मीडिया
जल्द आएगा सीजन 4
'आश्रम' का तीसरा पार्ट जून में ही रिलीज हुआ है, जिसका नाम 'एक बदनाम आश्रम' है। सीरीज के तीसरे पार्ट को दर्शकों ने ठीक ठाक रिस्पॉन्स दिया। इस सीरीज में बॉबी देओल के अलावा, त्रिधा चौधरी, अदिति पोहनकर, अनुप्रिया गोयनका, चंदन रॉय सान्याल, तुषार पांडे सहित अन्य प्रमुख किरदारों में नजर आए थे। सीजन 3 में ईशा देओल की भी एंट्री हुई थी। वहीं, अब फैंस 'आश्रम' के चौथे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिसका टीजर रिलीज हो चुका है।