टीवी में 'कहीं तो होगा' सीरियल की कशिश तो आपको याद ही होगी । इस सीरियल में लीड रोल कर कशिश ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। एक-दो सीरियल में काम करने के बाद कशिश ने ग्लैमर की दुनिया से किनारा कर लिया। लंबे समय से वो लाइम लाइट से दूर हैं।
आइए जानते हैं आखिर कशिश कहां हैं और क्या कर रही हैं.
कशिश का असली नाम आमना शरीफ है । आमना ने साल 2003 में टीवी शो से अपने करियर की शुरुआत की थी । उन्होंने 'होंगे जुदा ना हम' और 'नायिका' जैसे सीरियल में काम किया था ।
10 साल तक टीवी इंडस्ट्री में रहने के बाद आमना ने 2013 में करियर छोड़ने का फैसला लिया । आमना ने अपने ब्वॉयफ्रेंड अमित कपूर से शादी कर ली । इससे पहले कई सालों से वे एक-दूसरे को डेट कर रहे थे । शादी के बाद आमना ने हिंदू धर्म अपना लिया ।
अब आमना पारिवारिक जिंदगी में बिजी हैं । आमना 2015 में एक बेबी ब्वॉय की मां बनी थीं। आमना के बेटे का नाम आर्यन कपूर है । आमना की शादी से पहले उनकी कई एक्टर्स के साथ नजदीकियों की खबर मीडिया में आई थीं ।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजीव खंडेलवाल के साथ उनके लिंक अप की खबरें भी आम हो गई थीं । अपना एक्टिंग करियर छोड़ने से पहले आमना कई म्यूजिक एलबम में भी काम कर चुकी हैं । आमना ने कुछ हिंदी फिल्मों में भी काम किया था ।