आमिर खान ने कहा है कि उनके बेटे जुनैद खान थिएटर करने में ज्यादा इंटरेस्ट रखते हैं और वह उनके फैसले का समर्थन करते हैं। जुनैद ने राजकुमार हिरानी की फिल्म पीके में सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया था। जुनैद आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता के बेटे हैं।
2 of 5
Aamir khan, Junaid
- फोटो : social media
जुनैद के फिल्मों में आने को लेकर आमिर खान ने जबाव दिया कि उसे अपना जीवन जीना चाहिये। उन्हें अपने फैसले खुद लेने चाहिये। मैं उनसे यह अधिकार नहीं ले सकता। मैंने यह उन पर छोड़ दिया है। निश्चित रूप से उनका झुकाव रचनात्मक दुनिया और फिल्म निर्माण के प्रति है।
3 of 5
Junaid
- फोटो : social media
आमिर ने कहा, 'वह अपने रास्ते पर चल रहे हैं, उन्होंने थिएटर की पढ़ाई की है। वह वास्तव में फिल्मों की तुलना में थिएटर में अधिक रुचि रखते हैं। मैंने उन्हें अपना रास्ता खोजने की अनुमति दे रखी है।
4 of 5
Aamir Khan Junaid Khan
- फोटो : twitter
आमिर ने साफ किया कि अगर जुनैद अभिनेता के रूप में बॉलीवुड में काम करना चाहते हैं, तो उन्हें उचित प्रक्रिया का पालन करना होगा और भूमिकाओं के लिए ऑडिशन देना होगा। आमिर ने कहा, 'अगर मुझे लगता है कि जुनैद किसी रोल में फिट बैठते हैं तो मैं उन्हें कास्ट करूंगा लेकिन उन्हें पहले कास्टिंग की प्रक्रिया से गुजरना होगा। हालांकि जुनैद ने आज तक कोई ऑडिशन नहीं दिया है।
5 of 5
Aamir Khan
- फोटो : instagram
अपने छोटे बेटे आजाद के बारे में बात करते हुए आमिर ने कहा कि अब वो उनके साथ ज्यादा समय बिताते हैं। किरण ने 2-3 साल पहले मुझसे इस बात की शिकायत की थी मैं उन्हें ज्यादा समय नहीं देता। इसके बाद मैंने खुद को बदला, अब मैं शाम के 6 बजे घर आ जाता हूं और रात 8 बजे तक आजाद के साथ समय बिताता हूं। उस वक्त हम साथ में खेलते हैं और बातें करते हैं।