मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान के लिए बीता साल कुछ खास नहीं रहा। यशराज बैनर के तले बनी उनकी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल रहा। जिसके बाद आमिर खान अब अपने अगले प्रोजेक्ट में जुट गए हैं। फिल्मों में भले ही आमिर खान बिल्कुल परफेक्ट हों लेकिन टेक्नोलॉजी के मामले में वो बेहद कमजोर हैं। इसका खुलासा खुद उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान किया।
आमिर ने शाहरुख के साथ एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि 'मैं टेक्नोलॉजी में बहुत पीछे हूं जबकि शाहरुख उतना ही आगे। 1996 में मैं और शाहरुख यूएसए और यूके में शो कर रहे थे। उस वक्त भी शाहरुख टेक्नोलॉजी के बारे में बहुत कुछ जानते थे। बाजार में तोशिबा का नया लैपटॉप आया था। शाहरुख ने मुझसे कहा कि मैं नया लैपटॉप ले रहा हूं तुम्हें भी लेना चाहिए।'
3 of 5
aamir khan
- फोटो : file photo
आमिर ने आगे बताया कि 'पहले तो मैं मना करता रहा लेकिन शाहरुख मेरे लिए भी वो लैपटॉप लेकर आए। आपको जानकर हैरानी होगी कि मैंने वो लैपटॉप ले तो लिया लेकिन मैंने उसे 5 साल तक खोला ही नहीं।'
आमिर ने बताया कि 'एक दिन मेरा एक मैनेजर आया और कहा कि आपके पास वो लैपटॉप हमेशा पड़ा हुआ देखता हूं, क्या मैं इस्तेमाल कर सकता हूं। मैंने उससे कहा कि हां क्यों नहीं लेकिन जब उन्होंने खोला तो वो खुला ही नहीं। 5 साल तक पड़े रहने की वजह से लैपटॉप में जंग लग चुका था।'
5 of 5
fatima sana shaikh and aamir khan
- फोटो : instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान एक बार फिर फातिमा सना शेख के लिए फिल्म बनाएंगे। उनकी प्रोडक्शन कंपनी के सूत्रों का कहना था कि हाल ही में आमिर खान ने दो कहानियों को पसंद किया था जिनमें से किसी एक पर अगली फिल्म के लिए काम शुरु किया जाएगा और इसमें फातिमा सना शेख को बतौर हीरोइन लिया जाएगा। फिल्म में आमिर खान खुद भी काम करेंगे लेकिन उनका रोल छोटा होगा।