आमिर खान आज यानी 14 मार्च को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके बर्थडे पर फैंस उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं। इस मौके पर अभिनेता पैपराजी के साथ जश्न मनाते नजर आए। पैपराजी के साथ केक काटने के दौरान उनकी पूर्व पत्नी किरण राव भी अभिनेता के साथ मौजूद थीं। आमिर ने सबसे पहले किरण को केक खिलाया।
Varalaxmi Sarathkumar: गिरफ्तारी की झूठी खबरों पर फूटा वरालक्ष्मी का गुस्सा, बोलीं- 'खामोशी को कमजोरी न समझो'
2 of 5
आमिर खान, राजकुमार संतोषी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बातचीत के दौरान उन्होंने कल्ट क्लासिक कॉमेडी अंदाज अपना अपना के सीक्वल पर हिंट देते हुए फैंस का उत्साह बढ़ा दिया। बातचीत के दौरान आमिर खान ने खुलासा किया कि निर्देशक राजकुमार संतोषी सक्रिय रूप से सीक्वल पर काम कर रहे हैं।
3 of 5
आमिर खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
लाइव सेशन के दौरान आमिर खान ने फैन्स और दर्शकों से बातचीत की और एक बड़ा खुलासा करते हुए साझा किया कि संतोषी 'अंदाज अपना अपना 2' की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि यह अभी शुरुआती चरण में है और इसे लेकर उत्साहित होना जल्दबाजी होगी।
4 of 5
अंदाज अपना-अपना
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 1994 में आई फिल्म अंदाज अपना अपना ने अपनी कॉमेडी से लोगों के लिए में खास जगह बनाई है। संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर खान, सलमान खान, रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, परेश रावल और शक्ति कपूर जैसे कलाकार शामिल थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर को आखिरी बार लाल सिंह चड्ढा नाम की फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म से उन्होंने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। हालांकि, टिकट खिड़की पर यह फिल्म सफल नहीं हो सकी थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने अभिनय से ब्रेक ले लिया था।
5 of 5
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अब वे जल्द ही सितारे जमीन पर नाम की फिल्म के साथ वापसी करने जा रहे हैं। फिल्म को इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज करने की तैयारी चल रही है। वहीं, वे सनी देओल स्टारर लाहौर 1947 का निर्माण भी कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। इस फिल्म से प्रीति जिंटा लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं।
Amitabh Bachchan: कल्कि एडी 2898 की तेजी से चल रही शूटिंग, अमिताभ बच्चन ने साझा किया अपडेट