बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान का आज 54वां जन्मदिन है। इस मौके पर आमिर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। इस दौरान उनसे करियर से जुड़े कई सवाल पत्रकारों ने पूछे। वहीं, आमिर ने भी अपनी जिंदगी और करियर से जुड़े कई बड़े खुलासे किए। ऐसे में जब पत्रकारों ने आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद सरगना मसूद अजहर पर संयुक्त राष्ट्र में पाबंदी लगाने पर लाए गए बिल को चीन द्वारा वीटो करने पर उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही तो इस पर वह कुछ भी बोलने से बचते नजर आए।
2 of 5
aamir khan birthday celebration
- फोटो : instagram
आमिर खान ने बड़ी चतुराई से इस सवाल पर कोई भी जवाब देने से पैर पीछे खींच लिए, लेकिन अभिनेता ने इतना जरूर कहा कि आप मेरे जन्मदिन पर आतंकवाद की बात कर रहे है? इसके बाद उन पर इसी से जुड़ा एक और सवाल दागा गया। बता दें कि आमिर खान की फिल्में चीन में छप्पर फाड़ कमाई करती हैं। इस कारण बॉलीवुड अभिनेताओं में से आमिर चीन में पॉपुलैरिटी में सबसे आगे हैं।
आमिर खान की फिल्म पीके, दंगल, और सीक्रेट सुपरस्टार ने चीन में जबरदस्त कमाई की थी। अभिनेता की एक बात गौर करने वाली थी कि उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेेस में पत्रकारों से खूब बात की। इस दौरान आमिर ने अपनी अपकमिंग फिल्म का नाम भी बताया। इस फिल्म में आमिर एक बार फिर अपने शरीर से खिलवाड़ करते नजर आएंगे।
4 of 5
aamir khan birthday celebration
- फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि वह फिल्म के लिए 6 महीने में 20 किलो वजन कम करेंगे और उनका किरदार एक सिख का होगा। वहीं, अभिनेता ने आम चुनाव 2019 पर अपील करते हुए अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि सबको अपने मताधिकार का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
5 of 5
aamir khan birthday celebration
- फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देश की नामी हस्तियों को टैग करते हुए वोट की अपील की थी। साथ ही लोगों को जागरूक करने की भी बात कही थी। उन्होंने आमिर संग सलमान खान को फिल्म 'अंदाज अपना अपना' स्टाइल में ट्वीट किया थाl