अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन का इन दिनों जमकर प्रमोशन हो रहा है। अक्षय कुमार, सोनम कपूर से लेकर टि्वंकल खन्ना तक सभी फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। इस लिस्ट में अब मिस्टर परफेक्टनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान का नाम भी शामिल हो गया है।
पैडमैन का प्रमोशन कर रहे आमिर ने ट्वीट कर अपनी फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने हाथ में पैड लिया हुआ है। फोटो को शेयर करते हुए आमिर ने लिखा है, 'शुक्रिया, टि्वंकल, हां, मेरे हाथ में पैड है और इसमें कोई शर्म की बात नहीं है। पीरियड ये स्वाभाविक है। इसे कॉपी पेस्ट करो और अपने फ्रेंड को हाथ मैं पैड लेने का चैलेंज दो। मैं ये चैलेंज अमिताभ, शाहरुख और सलमान को दे रहा हूं।'
'पैडमैन' फिल्म 9 फरवरी को रिलीज हो रही है। पहले ये 25 जनवरी को रिलीज हो रही थी। लेकिन संजय लीला भंसाली की गुजारिश के बाद उन्होंने इसे नौ फरवरी को रिलीज करने का फैसला लिया। इसमें सोनम कपूर और राधिका आप्टे भी दिखाई देंगी।
खबर है कि अक्षय कुमार ने पीएम मोदी के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की है। मोदी तीन घंटे अपने शेड्यूल में से अक्षय के लिए निकालेंगे। इस मीटिंग के दौरान फिल्म की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा और टि्वंकल खन्ना के साथ अक्षय कुमार भी मौजूद रहेंगे।