अपनी एक्टिंग और एक्शन से सभी का दिल जीतने वाले
तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार और 'बाहुबली' के नाम से फेमस हुए एक्टर
प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'साहो' की चर्चा इन दिनों जोरो पर है। वहीं प्रभास के फैंस को भी उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
फिलहाल अभी तक इस फिल्म का केवल पोस्टर ही सामने आया है। इसके बाद से फैंस के दिल में प्रभास के एक्शन को फिर से देखने की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। फिल्म 'साहो' को इसी साल रिलीज होना था, मगर फिल्म के डायरेक्टर सुजीत रेड्डी ने अब 'साहो' को 2019 में रिलीज करने का फैसला किया है।
'साहो' एक एक्शन फिल्म है। इस समय इस फिल्म की शूटिंग दुबई में चल रही है। बताया जा रहा है कि डायरेक्टर सुजीत अपनी इस फिल्म में हॉलीवुड फिल्मों की तरह एक्शन सीन करवाने के लिए काम कर रहे हैं। इसके चलते 'साहो' को पूरा होने में कम से कम एक साल का समय लग सका, इसलिए इस फिल्म के अगले साल की शुरुआत में रिलीज होने की संभावना है।
आपको बता दें कि प्रभास ने अपनी फिल्म 'बाहुबली' से लोगों का दिल जीत लिया था। उनकी इस फिल्म ने सभी दर्शकों के दिल और दिमाग पर एक अलग छाप छोड़ी थी। बाहुबली-2 पिछले साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है।