2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं आलिया भट्ट ने अपनी एक्टिंग के दम पर एक अलग ही मुकाम बना लिया है। आलिया हर फिल्म में अपने किरदार में ऐसे जान डालती हैं कि फैंस उनकी तारीफ करे बिना नहीं रह पाता है। ऐसे में फैंस से जुड़ा हुआ एक खुलासा आलिया ने किया है।
2 of 5
Alia Bhatt
- फोटो : instagram
डेब्यू के 7 साल बाद आज आलिया भट्ट की गिनती टॉप एक्ट्रेसेस में होती है। ऐसे में बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में एक्ट्रेस ने कई खुलासे किए। हिट या फ्लॉप के सवाल पर आलिया ने कहा- मेरे लिए मेरा काम जरूरी है। सेट पर जाकर, कैरेक्टर को पढ़कर उसके साथ न्याय करना और डायरेक्टर के विजन को समझना...इसके बाद फिल्म सक्सेस या फेलियर साबित होती है इसपर मुझे ध्यान नहीं देना है। जो सबसे ज्यादा जरूरी है वह ये कि अपने काम के प्रति इंसान का पूरी तरह से ईमानदार होना क्योंकि यही सुनिश्चित करेगा कि मेरे स्क्रीन कैरेक्टर्स लोगों के साथ रहें।'
इसके साथ ही फैंस को लेकर आलिया ने कहा- 'मैं नंबर 1, 2 या 3 पर हूं यह जरूरी नहीं है। मेरे फैंस को मैं अच्छे परफॉरमेंस के जरिए अपना प्यार जता सकती हूं। मुझे ट्विटर पर फैंस को 'आई लव यू' कहने पर विश्वास नहीं है। अगर पिक्चर नहीं चली, तो मुझे खुद से ज्यादा ऑडियंस के लिए निराशा होगी क्योंकि मेरी कोशिश से मैं संतुष्ट रहूंगी।
आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया की आखिरी फिल्म कलंक थी। जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी। वहीं उसके पहले रणवीर सिंह के साथ आलिया ने गली बॉय में धमाल मचाया था।
5 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt
- फोटो : social media
गौरतलब है कि आलिया की अपकमिंग फिल्मों में रणबीर के साथ ब्रह्मास्त्र और सलमान खान के साथ इंशाअल्लाह शामिल हैं। वहीं इसके अलावा सड़क 2 और एसएस राजामौली की RRR भी है।