इन दिनों शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'जीरो' की शूटिंग में बिजी हैं । शाहरुख के इस प्रोजेक्ट में कई सारे सीक्रेट हैं जिसे मेकर्स ने छिपाकर रखा है । हाल ही में शाहरुख खान पर एक लड़की ने गंभीर आरोप लगाया है । लड़की ने ये सारी बातें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखकर बताईं।
लड़की ने सोशल मीडिया पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- 'शाहरुख खान ने बर्बाद कर दी मेरी जिंदगी'
इस लड़की ने अपनी प्रेम कहानी लिखी है और शाहरुख खान पर जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया है । इस लड़की ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'शाहरुख खान ने मेरी जिंदगी तबाह करके रख दी । जब मैं छोटी थी, हमेशा परफेक्ट मैन से 'परफेक्ट प्रपोजल' के ख्वाब देखती थी । बैकग्राउंड में वॉयलिन बज रहा होता था, वह मेरी तरफ धीरे-धीरे कदम बढ़ाता था ।'
'हवा से मेरे बाल उड़ रहे होते थे, वह घुटनों के बल झुकता और मुझे अंगूठी पहनाता । लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ हुआ इसके उलट हंगामा हो गया और मैं अपने बंगाली माता-पिता को पंजाबी बनिया से शादी कराने के लिए मना रही थी। हम लोग तीन साल से डेट कर रहे थे, लेकिन हमारा अधिकतर समय दोनों परिवारों को साथ लाने में ही गुजरा ।
A post shared by Humans of Bombay (@officialhumansofbombay) on
'रिलेशनशिप के दौरान एक समय तो ऐसा लगा हम लोगों की जल्दी शादी हो जाएगी- इसलिए उसने मुझे ‘प्रपोजल’ से सरप्राइज देने की कोशिश तक नहीं की । उसके जन्मदिन पर मैंने पूरे मसले को अपने हाथ में लेने का फैसला किया । मैंने रेस्त्रां में एक सरप्राइज पार्टी दी, उसी जगह पर जहां हम पहली बार डेट पर गए थे, जैसे ही वह आया मैं घुटनों के बल बैठ गई ।'
इस पूरे वाकये से आपको ये तो समझ आ ही गया होगा कि इसमें शाहरुख खान की कोई गलती नहीं थी । ये सारी गलती उनके कैरेक्टर राज की थी । शाहरुख यूं ही रोमांस के किंग नहीं कहे जाते। उनकी फिल्में देखकर ही आज लोग रोमांटिक प्रपोजल के ख्वाज देखने लगते हैं । इस सोशल मीडिया यूजर के सपने भी कुछ ऐसे ही थे ।