फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: दुल्हन के जोड़े में बेहद खूबसूरत लगी थीं ये अभिनेत्रियां, शिल्पा शेट्टी पर तो थम गई थीं निगाहें

Sat, 31 Jul 2021 12:56 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 31 Jul 2021 12:56 PM IST
विज्ञापन
90s Actress Raveena Tandon Karishma Kapoor Shilpa Shetty Bridal Look
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : इंस्टाग्राम

90 का दशक फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी अहम रहा है। इस दशक में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने लोगों के दिलों पर राज किया। रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, काजोल, जूही चावला समेत कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने 90 के दशक में सिल्वर स्क्रीन पर जादू बिखेरा था। हालांकि जब ये एक्ट्रेस दुल्हन बनीं तो लाखों-करोड़ों फैंस के दिल टूट गए। चलिए आज हम आपको दिखातें हैं 90s की अभिनेत्रियों का ब्राइडल लुक।

90s Actress Raveena Tandon Karishma Kapoor Shilpa Shetty Bridal Look
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी की तस्वीरें - फोटो : instagram/shilpashettians

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की जब शादी हुई थी, उस वक्त कई नौजवानों के दिल टूट गये थे। शिल्पा की शादी 22 नवंबर साल 2009 को ब्रिटेन के बिजनेसमैन राज कुंद्रा से हुई थी। उस वक्त एक्ट्रेस के ब्राइडल लुक की खूब चर्चा हुई थी। शिल्पा शेट्टी ने डिजाइनर तरुण तहिलयानी की डिजाइन की हुई लाल रंग की हेवी साड़ी पहनी थी। इस साड़ी पर गोल्डन कलर से वर्क किया गया था और एक्ट्रेस ने इसके साथ गोल्डन कलर की ज्वैलरी को कैरी किया था। शिल्पा की इस साड़ी की चर्चा कई दिनों तक हुई थी और इसकी कीमत 50 लाख रुपये थी। शिल्पा इन दिनों अपने पति की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं।

90s Actress Raveena Tandon Karishma Kapoor Shilpa Shetty Bridal Look
रवीना टंडन - फोटो : Social Media

रवीना टंडन

90 के दशक की मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता था। रवीना के चाहने वालों की कभी कमी नहीं रही और हाल ये है कि लोग आज भी उन्हें सोशल मीडिया पर प्रपोज़ करते हुए दिखाई देते हैं। ऐसे ही साल 2004 में 22 फरवरी को अपने बॉयफ्रेंड अनिल थडानी से रवीना ने शादी कर लाखों फैंस का दिल तोड़ दिया था। एक्ट्रेस रवीना ने अपनी शादी में लाल रंग का जोड़ा पहना हुआ था, जिसके साथ उन्होंने रेड कलर की ज्वैलरी कैरी की थी। रवीना के ब्राइडल लुक की चर्चा कई दिनों तक मैग्जीन और अखबारों में हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
90s Actress Raveena Tandon Karishma Kapoor Shilpa Shetty Bridal Look
करिश्मा कपूर - फोटो : ट्विटर

करिश्मा कपूर

90 के दशक में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का नाम मशहूर अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार रहा है। कई हिट फिल्में देने वाली करिश्मा कपूर ने साल 2003 में उद्योगपति संजय कपूर से शादी रचाई थी। हालांकि, साल 2016 में दोनों का तलाक हो चुका है। करिश्मा कपूर की शादी पंजाबी रिवाज के अनुसार हुई थी लेकिन इसके बाद भी एक्ट्रेस ने गुलाबी रंग का सटल लहंगा पहना हुआ था। जिसके साथ उन्होंने मैचिंग की ज्वैलरी कैरी की थी। खास बात ये थी कि करिश्मा के कलीरों ने लोगों का ध्यान खींचा था। करिश्मा के कलीरे काफी बड़े थे। एक्ट्रेस इस खास लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थी।

विज्ञापन
90s Actress Raveena Tandon Karishma Kapoor Shilpa Shetty Bridal Look
काजोल - फोटो : ट्विटर

काजोल

अभिनेत्री काजोल 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक रही हैं और वो आज भी अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने का दम रखती हैं। लेकिन 24 फरवरी 1999 को काजोल ने अभिनेता अजय देवगन के साथ शादी कर अपने सभी फैंस को हैरान कर दिया था। शादी की खबर जितनी सुर्खियों में थी, उससे कहीं ज्यादा काजोल का ब्राइडल लुक चर्चा में था। दरअसल, काजोल बंगाली हैं लेकिन उन्होंने अजय के साथ महाराष्ट्रीयन रिवाज से शादी रचाई थी। इस रिवाज के अनुसार ही काजोल ने अपना ब्राइडल लुक चुना था और पहली बार नौवारी साड़ी पहनी थी। नौवारी साड़ी की खास बात ये होती है कि ये नौ गज लंबी होती है और इसे नीचे से धोती स्टाइल में कैरी किया जाता है। काजोल ने हरे रंग की नौवारी साड़ी को पहना था, जिसकी खूब चर्चा हुई थी। काजोल की साड़ी और उसका ब्लाउज बेहद साधारण थे, बस साड़ी के बॉर्डर पर गोल्डन कलर से वर्क किया गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed