फिल्म 'कुली नं 1' का वो गाना 'हुस्न है सुहाना' याद है आपको ? ये गाना याद आते ही तस्वीर में दिख रही इस हीरोइन का चेहरा सामने आ जाता है। इस हीरोइन का नाम है कंचन जो इस फिल्म में गोविंदा को लुभाने की कोशिश करती है।
पढ़ें - पति की वजह से कंगाल हो गई थी ये हीरोइन, ठेले पर रखकर ले जाना पड़ा था शव
कंचन 90 के दशक की उन पॉपुलर हीरोइनों में शुमार रहीं जिन्होंने गोविंदा, सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक के साथ काम किया, लेकिन आज ये हीरोइन कहां है किसी को पता नहीं ?
पढ़ें - लगातार हिट देता है साउथ का ये सुपरस्टार, एक फिल्म की लेता है इतनी फीस
कंचन 90 के उस दशक में लीडिंग हीरोइन रहीं और उनकी एक्टिंग को भी काफी पसंद किया गया, लेकिन उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली। कहा जाता है कि श्रीदेवी, करिश्मा कपूर और रंभा जैसी हीरोइनों के आ जाने से प्रोड्यूसर और निर्देशकों ने कंचन को बेकार रोल देने शुरु कर दिए जिसकी वजह से उनका करियर ग्राफ नीचे आने लगा।
उन हीरोइनों के आगे निर्माता-निर्देशकों ने कंचन को तवज्जो देना बंद कर दिया। नतीजा ये हुआ कि कंचन को हिंदी फिल्मों में छोटे-छोटे रोल मिलने लगे जो बाद में खत्म हो गए और कंचन बॉलीवुड से गायब हो गईं।
कंचन के बारे में ये भी कहा जाता है कि उनकी छवि साधारण और सिंपल लड़की थी जबकि बाकी हीरोइनें अपने बोल्ड अंदाज से सभी को चौंका रहीं थीं। अपनी इसी छवि की वजह से कंचन ज्यादा वक्त तक बॉलीवुड में नहीं टिक पाईं। फिल्म 'अमानत' में उन्हें अक्षय के अपोजिट लीड रोल मिला तो लेकिन वो भी कंचन के गिरते ग्राफ को संभाल नहीं पाया।