भारतीय फिल्मों का लोगों की जिंदगी में अहम योगदान है। लोग अपने फेवरेट स्टार्स से जुड़ी लगभग हर बात जानना चाहते हैं। भारतीय सिनेमा को 100 साल से ज्यादा समय बीत चुका है। इस बीच कई स्टार्स आए और गए कई फिल्मों ने रिकॉड बनाए तो कई बुरी तरह फ्लॉप भी हुई। अब आप सोच रहे होंगे कि बॉलीवुड से जुड़ा ऐसा कौन सा किस्सा है जिससे आप अभी तक बेखबर हैं तो आइए हम आपको बताते हैं।
ये बात तो आपको पता ही होगी कि मुगल-ए-आजम को बनने में 18 साल का वक्त लगा था। लेकिन क्या आप जानते हैं जब यह फिल्म शूट हो रही थी तब फिल्म का हर एक सीन तीन भाषाओं में शूट हुआ था। फिल्म को हिन्दी, तमिल और इंग्लिश में शूट किया गया था।
क्या आप जानते हैं राज कपूर अंधविश्वासी थे और फिल्म 'सत्यम शिवन सुंदरम' की रिलीज से पहले उन्होंने मांसाहारी भोजन खाने के साथ-साथ पीने से भी परहेज कर लिया था ताकि फिल्म सफल हो।
13 साल की उम्र में श्रीदेवी मां की भूमिका निभाने वाली पहली अभिनेत्री थी। फिल्म ‘मुंदरु मुडिचू’ में श्रीदेवी ने रजनीकांत की सौतेली मां का किरदार निभाया था।
रेखा आज भी उतनी ही खूबसूरत ही जितनी पहले थीं लेकिन क्या आप जानते हैं रेखा जब भी किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में जाती हैं तो सिर्फ डार्क रेड और चॉकलेटी कलर की लिपस्टिक ही लगाती हैं।