बॉलीवुड में रिश्ते-नातों का भी बहुत महत्व है। इनमें चाहे एक्टर किसी का भाई हो या किसी का चाचा या फिर किसी का दामाद। बात करें दामाद की तो बॉलीवुड में कुछ एक्टर ऐसे भी रहे हैं जिनका फिल्मी सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा, लेकिन उनका रिश्ता बॉलीवुड के बड़े-बड़े घरानों से जुड़ा है। ऐसे में बात करेंगे बॉलीवुड के 8 मोस्ट पॉपुलर दामादों की...
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना
2 of 9
akshay kumar and twinkle khanna
लिस्ट में पहला नाम आता है बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि कि अक्षय कुमार का। बता दें कि अक्षय हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के दामाद हैं। अक्षय ने एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना से साल 2001 में शादी की है। अक्षय का बॉलीवुड करियर 90 के दशक से अभी भी टॉप पर चल रहा है।
कुनाल और सोहा
बॉलीवुड में बतौर चाइल्ड स्टार अपने करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर कुनाल खेमू बड़े परदे पर कुछ कमाल नहीं कर सके और उन्होंने अपने से उम्र में पांच साल बड़ी गर्लफ्रेेंड सोहा अली खान से शादी कर ली। बता दें कि सोहा बेहद ही अमीर घराने से हैं। इनकी शादी साल 2014 में हुई थी और इनकी एक बेटी इनाया भी है। शायद ही आपको पता हो कि साल 2009 में आई फिल्म ‘ढूंढते रह जाओगे’ की शूटिंग के दौरान इन दोनों ने एक दूसरे के लिए अपनी फीलिंग्स जाहिर की थी और प्यार का इजहार भी किया था। वहीं, दो साल साथ रहने के बाद कुनाल ने सोहा को पेरिस में शादी के लिए प्रपोज किया।
धनुष और ऐश्वर्या
दुनियाभर में पॉपुलर सॉन्ग कोलावरी डी से फेमस हुए साउथ एक्टर धनुष को नई पहचान बॉलीवुड फिल्म रांझना से भी मिली थी। वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री के भगवान माने जाने वाले मेगास्टार रजनीकांत के दामाद हैं। उन्होंने ऐश्वर्या से साल 2004 में शादी की है।
कुनाल और नैना
यह बात आपके लिए जरूर चौंकाने वाली हो सकती है। क्योंकि एक्टर कुनाल कपूर को आप फिल्म रंग दे बसंती से जानते हैं लेकिन उनकी पत्नी बॉलीवुड के कितने बड़े घराने से हैं इस बात से आप वाकिफ नहीं होेंगे। बता दें कि कुनाल सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अजिताभ बच्चन के दामाद हैं।