फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

30 की उम्र पार करने के बाद भी सिंगल हैं ये 8 बॉलीवुड एक्ट्रेस, शादी के इस सीजन में घूम रहीं कुंवारी

Fri, 14 Dec 2018 03:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 14 Dec 2018 03:56 PM IST
विज्ञापन
8 bollywood actress who are single and unmarried at age 30
bollywood

साल 2018 बॉलीवुड के लिए बहुत ही खास चल रहा है। इस साल को अगर फिल्म जगत के लिए शादी वाला साल कहे तो कोई गलत नहीं होगा। साल में तकरीबन अभी तक 10 से ज्यादा शादियां हो चुकी हैं जिसमें बॉलीवुड की दो सुपरहिट एक्ट्रेस दीपिका  पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के भी हाथ पीले हो गए हैं। लेकिन अब नंबर हैं उन खूबसूरत एक्ट्रेस का जो 30 की उम्र पार कर चुकी हैं लेकिन उनकी शादी की लौ कहीं जलती नहीं दिख रही है...

8 bollywood actress who are single and unmarried at age 30
shraddha kapoor

श्रृद्धा कपूर 
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर की बेटी श्रृद्धा कपूर की। वह 3 मार्च 1987 को पैदा हुई थीं और इस वक्त वह 31 साल की हो रही हैं। बॉलीवुड में उनका करियर बेहद अच्छा चल रहा है कि लेकिन अभी तक वह किसी रिलेशनशिप को लेकर खबरों में नहीं आई हैं और ना ही अभी उनके शादी के आसार नजर आ रहे हैं।

8 bollywood actress who are single and unmarried at age 30
Parineeti Chopra

परिणीति चोपड़ा 
इसके बाद बात करेंगे बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा की। परिणीति का जन्म 22 अक्टूबर 1988 को हुआ और वह 30 साल की हो चुकी हैं। परिणीति का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं है। वहीं, बात करें उनकी रिलेशनशिप की तो ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
8 bollywood actress who are single and unmarried at age 30
sonakshi sinha

सोनाक्षी सिन्हा
बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म जगत में अपना नाम कर रखा है। उन्होंने दबंग के अलावा हिट फिल्म सन ऑफ सरदार, आर राजकुमार में काम किया है। सोनाक्षी भी अपनी निजी लाइफ पर कभी खुलकर नहीं बोली हैं। उनका जन्म 2 जून 1987 को हुआ था और वह इस वक्त 31 साल की हो रही हैं। 

विज्ञापन
8 bollywood actress who are single and unmarried at age 30
Neha Sharma

नेहा शर्मा
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने कई फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस काम किया है जिसमें इमरान हाशमी संग क्रूक, कॉमेडी फिल्म क्या सुपर कूल हैं हम, यमला पगला दिवाना 2 और हाल ही में आई फिल्म मुबारकां में भी उन्हें देखा गया था। खबर है कि अब वह अपकमिंग फिल्म हेरा फेरी 3 में नजर आने वाली हैं। वह अपनी खूबसूरती के लिए बॉलीवुड में मशहूर हैं। वह कांग्रेस नेता अजीत शर्मा की बेटी हैं। नेहा की उम्र 31 साल है। लेकिन अभी तक उनकी निजी लाइफ के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed