फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईशा-आनंद मुंबई रिसेप्शन में लगा बॉलीवुड स्टार्स का मेला, राजनीति से भी पहुंचे दिग्गज नेता

Fri, 14 Dec 2018 03:52 PM IST
गौरव द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Fri, 14 Dec 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
Isha Ambani Anand Piramal wedding reception live
ambani

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल का मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन शुरू हो चुका है। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल का यह दूसरा वेडिंग रिसेप्शन है जिसे अंबानी फैमिली आयोजित किया है। खबरों की मानें तो यह ग्रैंड रिसेप्शन मुंबई के जियो गॉर्डन में हो रहा है जिसमें बॉलीवुड से लेकर उद्योग जगत की दिग्गज हस्तियां और बड़े-बड़े राजनेता भी शरीक हो रहे हैं। ऐसे में इस रिसेप्शन की तस्वीरें सामने आ रही हैं...

Isha Ambani Anand Piramal wedding reception live
neeta ambani

इस तस्वीर में नीता बेहद खुश नजर आ रही हैं। रिसेप्शन में जाने से पहले उन्होंने यह फोटो शूट करवाया  है। कहा जा रहा है कि इस ग्रैंड रिसेप्शन को और भी ग्रैंड बनाने के लिए अंबानी परिवार ने म्यूजिक कॉन्सर्ट की प्लानिंग की है। ईशा अंबानी की शादी के बाद से शादी बधाईयों का सिलसिला भी जारी है। देश की नामी कंपनी अमूल ने ईशा अंबानी और आनंद पीरामल को शादी की बधाई खास अंदाज में एक पोस्टर के साथ दी है। अमूल ने बधाई देते हुए एक पोस्टर रिलीज किया है। इससे पहले भी अमूल खास अंदाज में सेलिब्रिटीज को बधाई दे चुका है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

The newly wed couple have arrived for their reception #ishaambani #ishaambaniwedding #AnandPiramal #ishaambanireception #NitaAmbani #mukeshambani #whatsupbollywood

A post shared by WHAT'S UP BOLLYWOOD (@whatsupbollywood) on


Isha Ambani Anand Piramal wedding reception live
neeta ambani

वहीं, इस फोटो में नीता अपने बड़े बेटे आकाश की होने वाली पत्नी श्लोका मेहता संग दिख रही हैं।  बता दें कि पहला रिसेप्शन 13 दिसंबर को 452 करोड़ के वर्ली स्थित बंगले में हुआ था। यह वही बंगला है जिसे पीरामल परिवार ने ईशा अंबानी को शादी के तोहफे के तौर पर दिया था। इस शाही रिसेप्शन में कई राजनेता शामिल हुए थे। गुरुवार को हुए रिसेप्शन में नितिन गडकरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव प्रताप रूडी, पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर, कपिल देव, उद्योगपति रतन टाटा और साइरस पूनावाला भी शरीक हुए थे। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी 12 दिसंबर को मुकेश अंबानी ने अपने घर एंटीलिया से की थी। इस शाही शादी में देश और विदेश से लोग शामिल हुए थे।  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

And the decor is just lit 😍😍 #ishaambani #ishaambaniwedding #AnandPiramal #ishaambanireception #NitaAmbani #mukeshambani #whatsupbollywood

A post shared by WHAT'S UP BOLLYWOOD (@whatsupbollywood) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Isha Ambani Anand Piramal wedding reception live
ambani

इस फोटो में अनिल और नीता अंबानी नजर आ रहे हैं। पार्टी में अनिल की पत्नी टीना अंबानी भी पहुंच चुकी हैं। बता दें कि शानदार शादी से पहले अंबानी परिवार ने इकलौती बेटी की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन उदयपुर में किए थे। यह फंक्शन काफी ग्रैंड था। इस फंक्शन में नीता अंबानी ने अपने पूरे परिवार के साथ डांस किया था। वहीं ईशा ने भी पति आनंद पीरामल के साथ रोमांटिक गाने पर डांस किया था। इसके साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के डांस करते हुए वीडियो सामने आए थे। 

विज्ञापन
Isha Ambani Anand Piramal wedding reception live
isha ambani

ईशा और आनंद के रिसेप्शन को ग्रैंड बनाने के लिए अंबानी परिवार कोई कसर नहीं छोड़ेगा। ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तरह इस फंक्शन में भी अंबानी परिवार डांस कर सकता है। वहीं ईशा और आनंद एक बार फिर से थिरकते हुए नजर आ सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed