फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

8 AM Metro Trailer: गुलशन-सयामी की फिल्म का ट्रेलर जारी, नजर आई सफर के साथी बने दो अजनबियों की कहानी

Wed, 03 May 2023 02:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 03 May 2023 02:51 PM IST
विज्ञापन
8 A M Metro Trailer: Gulshan Devaiah Saiyami Kher Raj R Mark K Robin Movie watch Video Here
8 AM Metro Trailer - फोटो : सोशल मीडिया

जिंदगी के सफर में अलग-अलग लोगों से मुलाकात होती है। कुछ लोग जिंदगी में ठहर जाते हैं। बेशक ऐसे ही कुछ लोगों के साथ किसी मंजिल तक जाना तय न हो, लेकिन यात्रा का आनंद जरूर बढ़ जाता है। कुछ ऐसी ही कहानी है फिल्म '8 AM मेट्रो' की। आज इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। बता दें कि गुलशन देवैया और सयामी खेर इस फिल्म में अहम भूमिका अदा करते नजर आएंगे।

8 A M Metro Trailer: Gulshan Devaiah Saiyami Kher Raj R Mark K Robin Movie watch Video Here
8 AM Metro Trailer - फोटो : सोशल मीडिया

यह फिल्म ऐसे दो अजनबियों की कहानी है, जिनकी मुलाकात सेवेर 8 बजे वाली मेट्रो में होती है। दोनों एक नियत समय पर एक ही मेट्रो के एक ही कोच में सवार होते हैं। शुरुआत में दोनों अजनबी होते हैं, लेकिन फिर थोड़ी सी जान-पहचान के बाद रिश्ता यूं आगे बढ़ता है कि दोनों के दिल एक-दूजे से जुड़ जाते हैं। 

8 A M Metro Trailer: Gulshan Devaiah Saiyami Kher Raj R Mark K Robin Movie watch Video Here
8 AM Metro Trailer - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेलर की शुरुआत में बैकग्राउंड से आवाज आती है, 'कभी-कभी दो लोग रात को गुजरने वाले जहाजों की तरह होते हैं। जो संयोग से एक-दो बार मिलते हैं और फिर जिंदगी में कभी नहीं मिलते।' इसके बाद मेट्रो स्टेशन पर नजर आते हैं गुलशन देवैया और सयामी खेर। दोनों के बीच परिचय होता है। एक-दूसरे का नाम जानने के बाद बात आगे बढ़ती है तो पता चलता है कि दोनों रोजाना 8 बजे वाली इसी मेट्रो में सफर करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
8 A M Metro Trailer: Gulshan Devaiah Saiyami Kher Raj R Mark K Robin Movie watch Video Here
8 AM Metro Trailer - फोटो : सोशल मीडिया

सयामी खेर इस फिल्म में इरावती का रोल निभा रही हैं। घर-परिवार की जिम्मेदारियों के बीच इरावती के लिए एक अजनबी के साथ मेट्रो का मुश्किल सफर भी मानो जिंदगी के लिए कुछ राहत है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यहां उसे वक्त मिलता है अपने शौक, अपने सपनों पर बात करने का। वह रोज कविता सुनाती है। तमाम मुद्दों पर चर्चा होती है। देखेत-देखते बात इतनी आगे बढ़ती है कि दोनों एक-दूसरे के करीब आ जाते हैं।

विज्ञापन
8 A M Metro Trailer: Gulshan Devaiah Saiyami Kher Raj R Mark K Robin Movie watch Video Here
8 AM Metro Trailer - फोटो : सोशल मीडिया

मेट्रो में अजनबी के रूप में मिले यही दो लोग जब करीब आते हैं तो बारिश में भीगने, साथ टहलने का दौर शुरू होता है। मगर, इस बीच घर की जिम्मेदारियां हकीकत से रूबरू कराती हैं। फिर जब अपने ही परिवार में उंगलियां उठती है तो.......तो फिर क्या होता है, यह आप ट्रेलर में देख सकते हैं।  इस फिल्म को राज आर ने लिखा है और निर्देशन भी वही कर रहे हैं। बीते दिनों गुलजार साहब ने इस फिल्म का पोस्टर लॉन्च किया था। बता दें कि  '8 AM मेट्रो' में गुलजार साहब की कविताएं भी दर्शकों को सुनने को मिलेंगी। यह फिल्म 19 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed