फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Remake Films: बॉलीवुड की इन रीमेक फिल्मों को देख दर्शकों का घूम गया दिमाग, बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह रहीं फ्लॉप

Wed, 03 May 2023 02:24 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 03 May 2023 02:24 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Worst Hindi Remake Himmatwala karzzzz Ram Gopal Varma ki Aag Zanjeer
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड में फिल्मों के रीमेक का चलन काफी पुराना है। ऐसी तमाम सुपरहिट फिल्में हैं, जिन्हें दोबारा हिंदी में बनाया गया है। हालांकि, कई बार मेकर्स की ओर से बनाई गई ये फिल्में दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आईं और इन्हें फ्लॉप घोषित कर दिया गया। आज हम आपको उन शानदार फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका हिंदी रीमेक देखकर दर्शकों का दिमाग पूरी तरह से घूम गया। 

Bollywood Worst Hindi Remake Himmatwala karzzzz Ram Gopal Varma ki Aag Zanjeer
हिम्मतवाला - फोटो : सोशल मीडिया
हिम्मतवाला

जीतेंद्र और श्रीदेवी स्टारर यह फिल्म 80 के दशक की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। आज भी इस फिल्म को याद किया जाता है। हालांकि, निर्देशक साजिद खान ने जब इसका रीमेक बनाया तो लोगों ने फिल्मों को रिजेक्ट कर दिया। इस फिल्म में अजय देवगन और तमन्ना भाटिया लीड रोल में थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही थी।  
Monday Flashback: जब गुरु ने वहीदा रहमान को भरतनाट्यम सिखाने से कर दिया था इनकार, मजहब था वजह

Bollywood Worst Hindi Remake Himmatwala karzzzz Ram Gopal Varma ki Aag Zanjeer
कर्ज - फोटो : सोशल मीडिया
कर्ज

सुभाष घई के निर्देशन में बनी कर्ज ऋषि कपूर  के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने उन्हें रातों रात बड़ा स्टार बना दिया था। कई साल बाद जब हिमेश रेशमिया ने इस फिल्म के रीमेक में काम किया तो, दर्शकों को यह फिल्म बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी यह फिल्म टिकट खिड़की पर बुरी तरह धराशायी हो गई थी।
Bollywood: पर्दे पर साथ नजर आई इन पिता पुत्र की जोड़ी, साथ काम कर इंडस्ट्री में मचाया गदर

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Worst Hindi Remake Himmatwala karzzzz Ram Gopal Varma ki Aag Zanjeer
राम गोपाल वर्मा की आग - फोटो : सोशल मीडिया
राम गोपाल वर्मा की आग

रमेश सिप्पी की फिल्म शोले को हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी हिट के रूप में जाना जाता है। आज भी लोग इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं, लेकिन जब राम गोपाल वर्मा ने शोले को अपने अंदाज में बनाया तो दर्शकों ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। फिल्म में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन जैसे बड़े नाम के बावजूद फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी।
Madhoo: मणि सर से मिलने गई थी, वहां मेरे बालों में चोटी लगी, कुछ पढ़ने को मिला, और मैं बन गई ‘रोजा’ की हीरोइन

विज्ञापन
Bollywood Worst Hindi Remake Himmatwala karzzzz Ram Gopal Varma ki Aag Zanjeer
जंजीर - फोटो : सोशल मीडिया
जंजीर
70 के दशक की फिल्म जंजीर ने अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का सुपरस्टार बनाया था। इस फिल्म ने उनकी किस्मत ही बदल डाली थी, लेकिन जब राम चरण ने इसके रीमेक से हिंदी फिल्मों में अपना डेब्यू किया तो लोगों को यह पसंद नहीं आया। फिल्म बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इसके बाद राम चरण ने बॉलीवुड से दूरी बना ली।
Anupam Kher: बेंड इट लाइक बेकहम के ऑफर के बाद ऐसी थी अनुपम खेर की प्रतिक्रिया, एक्टर ने किया खुलासा
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed