बॉलीवुड एक्ट्रेस मेघना नायडू करीब 10 साल बाद फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। मेघना हमेशा से ही बोल्ड किरदारों में नजर आई हैं और इस बार भी वह एक सेक्स वर्कर का किरदार निभाती नजर आएंगी। मेघना ने बताया कि वह बांग्ला फिल्म 'सितारा' से कमबैक करेंगी और इस फिल्म में उनका रोल एक सेक्स वर्कर का होगा। इसी मौके पर आइए कुछ ऐसी ही एक्ट्रेसेज पर एक नजर डालते हैं, जिन्होंने रील लाइफ में सेक्स वर्कर का किरदार निभाया...
मधुर भंडारकर की फिल्म 'चांदनी चौक' मुंबई की बार डांसर्स की लाइफ पर आधारित फिल्म थी। तब्बू ने बार डांसर की जिंदगी को पूरी संजीदगी से पर्दे पर उतारा था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से भी नवाजा गया था।
करीना कपूर ने दो बार पर्दे पर सेक्स वर्कर का किरदार निभाया। 'चमेली' के लिए उन्हें अवार्ड भी जीता था। वहीं आमिर खान स्टारर 'तलाश' में भी करीना सेक्स वर्कर की भूमिाक में नजर आईं थीं।
बदलापुर में हॉट एंड अपीलिंग एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने झुमली नामक सेक्स वर्कर का किरदार निभाया था। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस बदले की कहानी में हुमा का रोल भले ही छोटा सा था। मगर दमदार था। यही कारण था कि कई गरिमामयी एवार्ड फंक्शंस में हुमा को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नामांकित किया गया था।
नेहा धूपिया की गिनती बॉलीवुड में बोल्ड एक्ट्रेसेज के बीच होती हैं। नेहा न सिर्फ अपनी बिंदास और सेक्सी इमेज के चलते बोल्ड कहलाती हैं बल्कि अपनी डेब्यू फिल्म में ही सेक्स वर्कर का रोल निभाकर उन्होंने इसे जस्टिफाइ भी किया। 'जूली' में अपनी अदाओं का जलवा बिखेरने वाली नेहा ने बाद में 'एक चालीस की लास्ट लोकल' में भी वेश्या का किरदार निभाया था।