बॉलीवुड फिल्मों में जितनी भूमिका एक लीड एक्टर की होती है उतनी ही फिल्म में एक खलनायक की भी होती है। फिल्मी दुनिया में कई विलेन आए और चले गए। लेकिन उनके बच्चे कहां है और क्या कर रहे हैं इस बात की खबर बहुत कम लोगों को होती है। ऐसे में बॉलीवुड के कुछ ऐसे खलनायक हैं जिनकी खूबसूरत बेटियों की यहां चर्चा करेंगे..
प्रेम चोपड़ा
पुरानी फिल्मों में ज्यादातर खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले एक्टर प्रेम चोपड़ा आज भी विलेन्स की लिस्ट में शुमार हैं। उन्होंने अपने 50 साल के फिल्मी करियर में तकरीबन 350 से भी ज्यादा फिल्मों में जबरदस्त किरदार निभाए हैं। प्रेम की तीन बेटियां रितिका, पुनीता और प्रेमा हैं। इनमें से प्रेमा ने एक्टर शर्मन जोशी से शादी की है। बता दें कि प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेमा किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं।
कुलभूषण खरबंदा
हिंदी फिल्मों में ज्यादातर पिता के रोल करने वाले एक्टर कुलभूषण खरबंदा के फिल्म 'शान' में 'शाकाल' के रोल से हर कोई वाकिफ है। बता दें कि कुलभूषण की गिनती भी बड़े-बड़े खलनायकों में की जाती है। लेकिन बात करें उनकी बेटी श्रुति खरबंदा की तो वह बेहद खूबसूरत हैं और सोशल मीडिया पर अकसर एक्टिव रहती हैं।
रंजीत
फिल्मों में ज्यादातर लड़की की इज्जत लूटने, मार-काट और वसूली जैसे रोल करने वाले एक्टर रंजीत की एक्टिंग का भी कोई जवाब नहीं है। वह आज भी फिल्मों में नजर आते हैं। लेकिन आपको बता दें कि रंजीत की एक खूबसूरत बेटी है जिनका नाम दिव्यांका बेदी हैं और वह एक मशहूर फैशन डिजाइनर हैं।
किरण कुमार
पॉपुलर विलेन एक्टर जीवन के बेटे किरण कुमार भी बॉलीवुड में ज्यादातर खलनायक की भूमिका में नजर आए। लेकिन खूबसूरती के मामले में किरण की बेटी सृष्टि भी किसी हीरोइन से पीछे नहीं हैं। सृष्टि एक फैशन स्टाइलिस्ट और कंसलटेंट हैं और मां के साथ मिलकर सुष और शिश नााम की एक ज्वेलरी शॉप चलाती हैं।