फिल्म में लीड स्टार्स के साथ-साथ सिंगर्स का भी बहुत महत्व होता है। कई दफा तो स्टोरी अच्छी ना होने के बाद भी सिर्फ गानों के दम पर ही फिल्में हिट हो जाती हैं। लेकिन ऐसे में बात करेंगे उन 6 खूबसूरत बॉलीवुड फीमेल सिंगर्स की जिनकी आवाज की खूबसूरती से फिल्म में चार चांद लग जाते हैं लेकिन कभी इन्हें बड़े परदे पर नहीं देखा गया। देखा जाए तो किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं ये 6 सिंगर्स..तो आइए जानते हैं इनके बारे में..
नीति मोहन
'मोहन सिस्टर्स' में सबसे बड़ी बहन नीति मोहन ने सिंगिंग में महारत हासिल की हुई है। नीति की सुंदरता देखते ही बनती है। चैनल वी के पॉपस्टार्स में से एक रहीं नीति ने अपना मुकाम खुद हासिल किया है। उन्हें इंडियन आइडल जूनियर में भी देखा गया था। उनकी आवाज की तरह उनकी सुंदरता भी किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है। अगर वह गाने के साथ-साथ अभिनय के क्षेत्र में हाथ आजमाए तो उनके और भी फैन्स जुड़ सकते हैं।
कनिका कपूर
ब्लॉकबस्टर सॉन्ग 'बेबी डॉल' गाने वाली सिंगर कनिका कपूर इसके अलावा बॉलीवुड में कई हिट सॉन्ग भी गा चुकी हैं। लेकिन उनकी आवाज तो लोगों तक पहुंच रही हैं लेकिन उनकी खूबसूरती से हर कोई रूबरू नहीं हो पा रहा है। तीन बच्चों की मां कनिका आज भी किसी एक्ट्रेस से खूबसूरती में पीछे नहीं हैं।
सुनिधि चौहान
जबरदस्त सिंगर सुनिधि चौहान का तो हर कोई दिवाना है। बॉलीवुड में उनके हिट सॉन्ग की लिस्ट बहुत ही लंबी है। शो 'मेरी आवाज सुनो' जीतने वाली सुनिधि ने अपनी आवाज से कई लोगों के दिल जीते हैं। वह एक फिल्मफेयर चैंप भी हैं और अपनी खूबसूरती के लिए पूरे फिल्म जगत में मशहूर हैं। सुनिधि पिछले 22 सालों से इस क्षेत्र में झंडे गाड़ रही हैं। बता दें कि सुनिधि के अंदर एक एक्ट्रेस बनने की सारी काबिलियत नजर आती है।
मोनाली ठाकुर
फीमेल सिंगर्स में सबसे क्यूट और प्यारी सी मोनाली ठाकुर की आवाज का अलग ही जादू है। वह एक मेलोडिक फैमिली से हैं। अगर देखा जाए तो उनकी सुपर चार्मिंग लुक बतौर एक्ट्रेस लोगों को उनका दिवाना बना सकती हैं।