'वीरे दी वेडिंग' फिल्म रिलीज हो चुकी हैं। ज्यादातर फिल्म समीक्षकों ने इस फिल्म को बोरियत भरी शादी कहा तो किसी ने कहा कि इसमें ऐसा कुछ नहीं हैं जिससे आप खुद को इससे जोड़ सके। तो चलिए आपको बताते हैं कि किन 5 कारणों की वजह से इस फिल्म को कमजोर अोपनिंग मिली है।
फिल्म समीक्षकों की मानें तो यह फिल्म आपको पूरी तरह से बोर कर देगी। फिल्म की कहानी चार सहेलियों की दोस्ती पर है जिसमें आपको कुछ नया नहीं मिलेगा।
फिल्म की कहानी काफी कमजोर है वहीं असल जिंदगी से इसका कोई भी मेलजोल नहीं है। ऐसे में इतना कहना काफी है कि चार लड़कों की दोस्ती, मौज-मस्ती और बकवासों में जो मिलता है, वही इस फिल्म में इन लड़कियों की दुनिया में है।
एक्टिंग की बात करें तो करीना और सोनम कपूर इसमें काफी पीछे दिखाई दीं। शिखा की एक्टिंग आपको फिर भी ठीक ठाक लेगेगी। ऐसे में अगर ये कहे कि एक्टिंग की पूरी कमान स्वरा ने संभाली हैं तो बिल्कुल भी गलत नहीं होगा।
फिल्म को देखकर ऐसा लगेगा कि शादी में तीन करोड़ और अंगूठी पहनाने की रस्म मे डेढ़ करोड़ खर्च कर देने वाले परिवारों का पैसा उड़ाना दिखाया गया हैं। जो आपको सीट छोड़ने के लिए मजबूर कर देगा।