हिंदी सिनेमा के शुरुआती दौर से ही परदे पर हमेशा किसी अभिनेता को ही बतौर खलनायक की भूमिका में देखा गया है। मदन पुरी, जीवन, लॉयन और अमरीश पूरी और अब नये बॉलीवुड में नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी खलनायकी की छाप छोड़ने में सफल साबित हुए हैं। लेकिन पुराने जमाने में अभिनेत्री ललिता पवार अपने निगेटिव किरदार के लिए बहुत पॉपुलर हुई थीं। वह अकेली ऐसी निगेटिव महिला किरदार थी जिनकी फिल्मों में खूब डिमांड हुआ करती थी। ऐसे में बात करेंगे बॉलीवुड की उन 5 अभिनेत्रियों की जो फिल्मों में खलनायिका के किरदार में भी छा गई थीं.....
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय की। राजकुमार संतोषी निर्देशित फिल्म खाकी (2004) में अभिनेत्री को एक निगेटिव किरदार में देखा गया था। ये ऐश के फिल्मी करियर में पहली बार था जब उन्हें किसी फिल्म में निगेटिव किरदार में देखा गया था। फिल्म में उनके इस किरदार को खूब तालियां भी मिली थीं। अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, अक्षय कुमार और तुषार कपूर फिल्म में लीड रोल में थे।
90 के दशक में अपने सांवले रंग से चर्चा का केंद्र बनी अभिनेत्री काजोल भी अपने फिल्मी करियर के शुरुआती दौर में निगेटिव कर छा चुकी हैं। साल 1997 में रिलीज हुई थ्रिलर फिल्म 'गुप्त' में काजोल ने ईशा नामक एक लड़की का निगेटिव किरदार निभाया था। फिल्म में बॉबी देओल और मनीषा कोइराला लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म में काजोल का रोल बहुत ही खतरनाक दिखाया गया जिसमें उनपर कई लोगों का मर्डर करने का आरोप होता है और आखिर में वह पुलिस की गोली से मारी जाती हैं।
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज हिंदी सिनेमा में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी पहचान स्थापित करने में कामयाब हुई हैं। फिल्म द हीरो (2003) में एक सपोर्टिंग रोल कर प्रियंका ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। वहीं अगले साल 2004 में फिल्म एतराज में प्रियंका ने निगेटिव किरदार कर साबित कर दिया था कि वह अब रुकने वाली नहीं हैं। हालांकि इस फिल्म में भी वह सपोर्टिंग रोल में थी लेकिन अपने अभिनय से उन्होंने करीना कपूर के स्टारडम को रातोंरात डगमगा दिया था। बता दें किफिल्म में अक्षय कुमार और करीना कपूर मुख्य भूमिका में थे।
'एक थी डायन' साल 2013 में रिलीज हुई जो एक सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन कानन अय्यर ने किया। फिल्म में मुख्य भूमिका में इमरान हाशमी, हुमा कुरैशी, कोंकणा सेन शर्मा और कल्कि कोच्लिन नजर आये थे। फिल्म एकता कपूर, शोभा कपूर, विशाल भारद्वाज और रेखा भारद्वाज द्वारा सह-निर्मित है। बता दें कि फिल्म में कोंकणा को एक निगेटिव किरदार (डायन) में देखा गया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर सकी लेकिन कोंकणा अपने अभिनय से एक बार फिर सुर्खियां बटोरने में कामयाब साबित हुई थीं।